Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Cooperative Warehouse Construction Fraud: Far From Taking Action Time Was Given To Change The Fake Fdr No Fir – Amar Ujala Hindi News Live


Cooperative warehouse construction fraud: Far from taking action time was given to change the fake FDR no FIR

एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


आगरा में सहकारी गोदामों के निर्माण में फर्जीवाड़ा करने वाले ठेकेदार पर सहकारिता विभाग के अधिकारी मेहरबान रहे। टेंडर के दौरान जमा की गई एटा की फर्म की एफडीआर फर्जी निकलने पर भी एफआईआर नहीं कराई गई। उल्टा नियम विरुद्ध फर्जी एफडीआर बदलने की मोहलत ठेकेदार को दे दी गई। हालांकि इसके बाद भी ठेकेदार ने एफडीआर नहीं बदली।

Trending Videos

एटा की श्रीकृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स ने आगरा में 21 सहकारी समितियों के गोदामों का ठेका लिया था। काम कराए बिना छह गोदामों का पूरा भुगतान करा लिया। वहीं ठेका लेने के दौरान लगाई गईं 10.80 लाख रुपये की 9 एफडीआर भी फर्जी निकलीं। ये एफडीआर जमानत राशि के रूप में विभाग के पास बंधक रहनी थीं।

शिकायत के बाद हुई जांच में इंडियन बैंक एटा ने मेल पर दिए गए जवाब में 13 फरवरी 2024 को ही एफडीआर फर्जी बता दी थीं। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार चुप रहे। आठ महीने तक मामले को दबाए रखने के बाद एक बाद फिर 24 अक्तूबर 2024 को बैंक को पत्र भेजकर जवाब मांगा। बैंक ने 29 अक्तूबर को 5 दिन बाद ही इस पत्र का जवाब दिया और ये साफ कर दिया कि एफडीआर फर्जी हैं। ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी बनती थी कि तत्काल फर्म को काली सूची में डालते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाती। लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई के बजाय उस पर मेहरबानी की।

उसे फर्जी एफडीआर बदलने के लिए मोहलत दे दी गई। ये मोहलत लखनऊ में 18 नवंबर 2024 को आयोजित बैठक में आयुक्त एवं निबंधक लखनऊ ने दी थी। हालांकि ठेकेदार ने फिर भी एफडीआर नहीं बदली। इस बात को दो माह बीते चुके हैं, लेकिन अब तक ठेकेदार पर न तो एफआईआर दर्ज हो सकी है और न ही उसकी फर्म काली सूची में डाली गई है।

सीएम की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की बात पर जोर देते हैं। लेकिन सहकारिता विभाग के अधिकारी उनकी इस नीति को चुनौती दे रहे हैं।

जांच हुई तो फसेंगी कई की गर्दन

सहकारिता विभाग के अधिकारी गोदाम निर्माण फर्जीवाड़े में ऐसे ही हाथ पीछे नहीं खींच रहे हैं। दरअसल अगर इस पूरे मामले की गहन जांच हुई तो कई अधिकारियों की गर्दन फंसेंगी। इसीलिए विभाग और प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश में लगा है।



Source link

2270420cookie-checkCooperative Warehouse Construction Fraud: Far From Taking Action Time Was Given To Change The Fake Fdr No Fir – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Sushila Devi Murder Case, Congress Staged A Strong Protest In Front Of Guthni Police Station, Raised Th – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Kda’s Bulldozers Ran In Panki Gangaganj, Cleared Land Worth Rs 20.59 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     High Court Strict In Nursing Scam Case – Jabalpur News     |     Patwari Arrested Red Handed While Taking A Bribe Of 20 Thousand Rupees For Registering The Transfer – Rajasthan News     |     HP Cloud Burst: बादल फटने के बाद 56 लोग अभी लापता, मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, 370 को सुरक्षित बचाया     |     शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय     |     Ramayana First Glimpse: राम और रावण की टक्कर, सीता का त्याग, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक है ग्रैंड     |     ‘Tagging Digha shrine as Jagannath Dham unconstitutional’: VHP moves HC | India News     |     Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088