हेडलाइंस
Hp Budget Session:बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब - 834 Questions Received For The Next Phase Of The Himachal Budget Session ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में दिखी प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी की स्पेशल बॉन्ड, निक जोनस की सेल्फी में दिखी Inside झलक Samsung Galaxy M17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत बिना गैस के कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं, LPG संकट के बीच बिना पकाए तैयार होने वाला खाना, ये हैं हेल्दी विकल्प LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण Your phone is rewiring your brain. | India News कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026

Court Sentences Man Accused Of Wife’s Murder To Life Imprisonment And Fine In  sirohi – Rajasthan News


सिरोही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-1 कुलदीप सूत्रकार ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

5 नवंबर 2021 को बरामद हुआ था शव

इस मामले में उपनिदेशक अभियोजन श्रीमती राजश्री व्यास ने बताया कि 6 नवंबर 2021 को खारा खुणा, धरेड़ा, दांता, जिला बनासकांठा निवासी गणेशभाई पुत्र नवाभाई गरासिया ने आबूरोड रीको पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी भतीजी मानकी पुत्री लीबाभाई का डेरी निवासी सकुरा पुत्र बाबू के साथ विवाह हुआ था। 5 नवंबर 2021 को सुबह करीब 11 बजे भतीजी मानकी का शव फिनियाफली से इंडिफली जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला। शव अस्त-व्यस्त हालत में था और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, खून बिखरा हुआ और पीछे से उखड़े बाल पाए गए। पीठ पर घसीटने के निशान भी थे। मौके पर मृतका का मंगलसूत्र जैसा ताबीज भी पड़ा हुआ था।

पति पर लगा था हत्या का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सकुरा ने अपनी पत्नी मानकी की बर्बर हत्या कर शव को घसीटकर जंगल में फेंका। प्रार्थी ने बताया कि सकुरा ने इससे पहले भी मृतका के साथ मारपीट की थी और उसे धमकी दी थी कि मौका मिलते ही वह उसे जान से मार देगा।

गवाह और साक्ष्य

जांच के दौरान आबूरोड रीको पुलिस ने आरोपी सकुरा के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने कुल 19 गवाहों के बयान दर्ज कराए और 50 दस्तावेज न्यायालय में पेश किए। पुलिस द्वारा बरामद माल पर 8 आर्टिकल भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के S-2 कोच के नीचे लगी आग, बड़ा हादसा टला

अब कोर्ट ने सुनाई आजीवान कारावास की सजा

दोनों पक्षों की बहस सुनने और अभियोजन की दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायाधीश कुलदीप सूत्रकार ने सकुरा पुत्र बाबू को अपनी पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया। उसे भारतीय दंड संहिता के तहत आजिवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना न चुकाने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।



Source link

4405820cookie-checkCourt Sentences Man Accused Of Wife’s Murder To Life Imprisonment And Fine In  sirohi – Rajasthan News
Artical

Comments are closed.

Hp Budget Session:बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब – 834 Questions Received For The Next Phase Of The Himachal Budget Session     |     ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में दिखी प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी की स्पेशल बॉन्ड, निक जोनस की सेल्फी में दिखी Inside झलक     |     Samsung Galaxy M17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत     |     बिना गैस के कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं, LPG संकट के बीच बिना पकाए तैयार होने वाला खाना, ये हैं हेल्दी विकल्प     |     LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण     |     Your phone is rewiring your brain. | India News     |     कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन     |     स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका     |     रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत     |     EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088