
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
टी20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप यादव ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
कुलदीप यादव ने टीम के विजेता बनने के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हैं।
T-20 विश्वकप 2024 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य श्री कुलदीप यादव जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।@imkuldeep18 pic.twitter.com/SFgH8RJIKQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2024
भारत ने टी20 विश्वकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन करने का गौरव प्राप्त किया है। इसके बाद से ही जश्न का दौर चल रहा है।
मुंबई में टीम की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी और लाखों क्रिकेट प्रशंसक शामिल हुए थे।

Comments are closed.