Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'no One Can Stop India From Joining The Category Of Developed Nations By 2047': Governor Arif Mohammad Khan - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग, 200 मरीजों को शिफ्ट कराने में लगा डेढ़ घंटा, नहीं हुई कोई मौत Dmsrde Published Upside Down Tricolor In Magazine, Former Officer Complained To Dehradun Ssp - Amar Ujala Hindi News Live Sagar News Several People Attacked Two Brothers Killed One And Injured The Other - Madhya Pradesh News Ajmer News: Rpsc Released Vacancies For 9 Posts Of Assistant Electrical Inspector In Energy Department - Ajmer News Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेंगे नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग एमएस धोनी का IPL में 6 साल बाद बड़ा कारनामा, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की कर ली बराबरी दिव्यांका त्रिपाठी ने दी बैड न्यूज, शेयर की शॉकिंग तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ तेजी, Nikkei 225 में 2.2% का उछाल Respect people’s mandate, allow Omar govt to function: Tarigami to Centre | India News

Crime In Bihar Man Who Came To Attend His Niece Wedding In Jehanabad Was Murdered Body Was Thrown Into Pit – Amar Ujala Hindi News Live


Crime in Bihar man who came to attend his niece wedding in Jehanabad was murdered body was thrown into pit

मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महुआ बीघा गांव के पास एक गड्ढे से संजय शर्मा नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संजय शर्मा स्थानीय निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से लापता थे।

Trending Videos

मृतक के भाई भुटन शर्मा ने बताया कि संजय शर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। आमतौर पर वे प्राइवेट नौकरी करते थे और गांव से बाहर रहते थे। पांच दिन पहले वे किसी काम से घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

गांव की कुछ महिलाएं बधार में घास काटने गईं, तब उन्होंने एक गड्ढे में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संजय शर्मा के रूप में की। शव पर धारदार हथियार के निशान देखे गए, विशेष रूप से गाल पर गहरे घाव थे। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाने की एसआई ब्यूटी कुमारी ने बताया कि शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

परिजनों का दावा है कि संजय की हत्या की गई है। धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संजय की हत्या क्यों और किसने की। इलाके में तनाव और डर का माहौल कायम हो गया है। शव मिलने के बाद से महुआ बीघा गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।लोग घटना से स्तब्ध हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। इसके साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। जहानाबाद में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय शर्मा की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और हर पहलू की जांच कर रही है।



Source link

2289840cookie-checkCrime In Bihar Man Who Came To Attend His Niece Wedding In Jehanabad Was Murdered Body Was Thrown Into Pit – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘no One Can Stop India From Joining The Category Of Developed Nations By 2047’: Governor Arif Mohammad Khan – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग, 200 मरीजों को शिफ्ट कराने में लगा डेढ़ घंटा, नहीं हुई कोई मौत     |     Dmsrde Published Upside Down Tricolor In Magazine, Former Officer Complained To Dehradun Ssp – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sagar News Several People Attacked Two Brothers Killed One And Injured The Other – Madhya Pradesh News     |     Ajmer News: Rpsc Released Vacancies For 9 Posts Of Assistant Electrical Inspector In Energy Department – Ajmer News     |     Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेंगे नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग     |     एमएस धोनी का IPL में 6 साल बाद बड़ा कारनामा, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की कर ली बराबरी     |     दिव्यांका त्रिपाठी ने दी बैड न्यूज, शेयर की शॉकिंग तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान     |     एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ तेजी, Nikkei 225 में 2.2% का उछाल     |     Respect people’s mandate, allow Omar govt to function: Tarigami to Centre | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088