Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
भारत-पाक सीमा तनाव: BSF ने किसानों को गेहूं काटने के लिए दिए दो दिन, सरहदों पर अलर्ट Centre bars live media coverage of defence operations | India News Bihar News Katihar Liquor Mafia Attacked Police Station In Panic Several Policemen Injured - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh: पदयात्रा को गाजियाबाद में रोका, नोकझोंक, अन्नपूर्णा भारती व डासना महामंडलेश्वर आमरण अनशन पर बैठे Indore News: The Diaspark School Launches In Indore With Future-ready Education Focus - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Attack: 18-member Pakistani Family's Dream Shattered In Barmer Due To Instructions To Leave Country - Amar Ujala Hindi News Live RCB vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: आरसीबी या राजस्थान किसका पलड़ा भारी, आंकड़ों में ये टीम आगे 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद दी खुशखबरी, फिल्मी अंदाज में प्रेग्नेंसी की घोषणा की प्यार पर सरहद की दीवार: पाकिस्तान की लड़की ने भारत में की थी शादी, अब छोड़ना होगा देश J&K: Post-attack, tourists start to reappear in Pahalgam | India News

Crowd Gathered To Ride Baba Mahakal On Mahashivratri In Kekri News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi

1 of 6

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी।
– फोटो : अमर उजाला

केकड़ी शहर में महाशिवरात्रि पर अलग ही नजारा दिखाई दिया, जो कई अर्थों में अनूठा था। यहां नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल की सवारी के दौरान पूरा शहर सम्मोहित होकर थम सा गया। विशेष उत्साह और भक्ति के चलते महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की शाही सवारी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ का आलम यह था कि शहर की सड़कें और चौराहे भी छोटे पड़ गए। पूरा शहर गुलाल और फूलों की बारिश से महक उठा। मानो केकड़ी नगर ने नया कलेवर धारण कर लिया हो।




Trending Videos

crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi

2 of 6

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी।
– फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल ने भव्य व शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण किया। बाबा महाकाल की यह सवारी हजारों स्वयंसेवकों की देखरेख में सुबह पुरानी तहसील परिसर स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। यह यात्रा पुलिस थाने के बाहर से होकर तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मंदिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट, हरिजन बस्ती, भैरू गेट, बड़ा गुवाड़ा, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड, अजमेर रोड व बीजासण माता मंदिर होते हुए पुनः तत्कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi

3 of 6

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी।
– फोटो : अमर उजाला

हजारों भक्तों के जयघोष के बीच शाही लवाजमे के साथ बाबा महाकाल की पालकी जहां-जहां से गुजरी, जत्थों में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा इस कदर बेशुमार गुलाल व फूलों की बारिश की गई कि शहर की सड़कों व चौराहों पर गुलाल व फूलों से लाल रंग की चादर सी बिछ गई। शाही सवारी के मार्ग पर 21 क्विंटल गुलाल व 50 क्विंटल फूलों की बारिश की गई। उज्जैन से आए अघोरी कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ के नगर भ्रमण के दौरान शिव तांडव का ऐसा अद्भुत स्वांग प्रस्तुत किया कि लोग दंग रह गए। पूरा शहर भोले भंडारी की भक्ति में डूब गया। हर जगह बाबा महाकाल के जयकारों के नारे गूंज रहे थे।


crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi

4 of 6

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी।
– फोटो : अमर उजाला

अघोरी कलाकारों द्वारा शिव तांडव, शिव विवाह, भस्म आरती, महाभिषेक आदि प्रसंगों के माध्यम से शिवजी की कथाओं का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। सवारी के दौरान उज्जैनी तोपों द्वारा बाबा महाकाल को सलामी दी गई। शाही सवारी के दौरान महाबली हनुमान व महाबली शंकर का रूप धरे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही एक दर्जन अलग-अलग देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सवारी में शामिल थीं, जिन्हें देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए।

शाही सवारी के मार्ग पर जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। शहर के सभी वर्गों के लोगों ने भक्तिभावपूर्वक शाही सवारी का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम भी इस दौरान घंटाघर पहुंचे और महाकाल की शाही सवारी का स्वागत किया।


crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi

5 of 6

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी।
– फोटो : अमर उजाला

नगर भ्रमण पूरा होने के बाद दोपहर को यहां बाबा महाकाल की भव्य व विशाल भस्म आरती की गई। तत्पश्चात तत्कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित वेदी में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल की मनमहेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। इस अवसर पर पौराणिक तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर व बाबा महाकाल के मंदिर के शिखरों पर कलशों की स्थापना भी की गई।




Source link

2493960cookie-checkCrowd Gathered To Ride Baba Mahakal On Mahashivratri In Kekri News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

भारत-पाक सीमा तनाव: BSF ने किसानों को गेहूं काटने के लिए दिए दो दिन, सरहदों पर अलर्ट     |     Centre bars live media coverage of defence operations | India News     |     Bihar News Katihar Liquor Mafia Attacked Police Station In Panic Several Policemen Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh: पदयात्रा को गाजियाबाद में रोका, नोकझोंक, अन्नपूर्णा भारती व डासना महामंडलेश्वर आमरण अनशन पर बैठे     |     Indore News: The Diaspark School Launches In Indore With Future-ready Education Focus – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Attack: 18-member Pakistani Family’s Dream Shattered In Barmer Due To Instructions To Leave Country – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: आरसीबी या राजस्थान किसका पलड़ा भारी, आंकड़ों में ये टीम आगे     |     ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद दी खुशखबरी, फिल्मी अंदाज में प्रेग्नेंसी की घोषणा की     |     प्यार पर सरहद की दीवार: पाकिस्तान की लड़की ने भारत में की थी शादी, अब छोड़ना होगा देश     |     J&K: Post-attack, tourists start to reappear in Pahalgam | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088