Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Total insensitivity': SC stays controversial Allahabad HC's 'grabbing breasts not rape attempt' order | India News लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा! 4% महंगाई भत्ता बढ़ा, वित्त विभाग का आदेश जारी, अप्रैल से मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी Bihar News: गोपालगंज में महिला की हत्या, बचाने गए पति और दो बेटों को भी घायल किया; यह विवाद चल रहा था UP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित...', संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब Instructions To Create A Resource Center Portal For Child Welfare By April 15 Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Dewas News: चाय की दुकान पर पत्थरबाजी करने का मामला, चार लड़कों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज; जानें सबकुछ Jodhpur News: शेरगढ़ के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति समेत तीन की मौत भिवानी नगर परिषद में फर्जीवाड़ा: अफसरों व कर्मचारियों ने मिलीभगत, प्रॉपर्टी आईडी में बदला मालिक का नाम Vimal Negi Case: हिमाचल हाईकोर्ट में निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का टीम के कोच को लेकर बड़ा ऐलान, उठाया ये बड़ा कदम

CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया



  • 11:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

    चेन्नई सुपर किंग्स ने इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपना आगाज किया।







  • 11:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    धोनी आए बल्लेबाजी के लिए

    रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद एमएस धोनी बैटिंग करने के लिए आए हैं। यहां से चेन्नई को जीत के लिए 4 रन और बनाने हैं।







  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रचिन रवींद्र ने पूरा किया अपना अर्धशतक

    रचिन रवींद्र ने इस मैच में एक जुझारू पारी खेली है। उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई को इस मैच में बनाए रखा।







  • 10:47 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    17 ओवर के बाद चेनई सुपर किंग्स का स्कोर

    17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 18 गेंदों में 21 रन बनाने हैं।







  • 10:47 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    16 ओवर के बाद चेनई सुपर किंग्स का स्कोर

    16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों में 31 रन बनाने हैं।







  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    CSK की पारी लड़खड़ाई

    स्टार ऑलराउंडर सैम करन इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया।







  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई को लगा चौथा झटका

    दीपक हुड्डा को आउट करके विग्नेश पुथुर ने चेन्नई को चौथा झटका दिया है। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन है।







  • 10:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शिवम दुबे हुए आउट

    चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 7 गेंदों में 9 रन बनाकर विग्नेश का शिकार बने। इस वक्त चेन्नई का स्कोर 96/3 है।







  • 10:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रुतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन

    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 26 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें विग्नेश पुथुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान गायकवाड़ ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

     







  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

    चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन है।







  • 10:00 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    6 ओवर के बाद CSK का स्कोर

    6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 19 गेंदों में 42 और रचिन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।







  • 9:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    4 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर

    4 ओवर का खेल खत्म होने के बाद CSK ने 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। रचिन 14 और गायकवाड़ 18 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।







  • 9:42 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 ओवर्स में बनाए 12 रन

    चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 8 जबकि रुतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर खेल रहे हैं।







  • 9:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चेन्नई सुपर किंग्स को 11 के स्कोर पर लगा पहला झटका

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना पहला विकेट 11 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के रूप में गंवा दिया है। राहुल ने दीपक चाहर की बाउंसर गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।







  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चेन्नई सुपर किंग्स की पारी हुई शुरू

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 156 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करने के लिए उनकी तरफ से ओपनिंग में रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी मैदान पर उतरी है।







  • 9:15 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस ने बनाए 155 रन

    मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई को इस मैच को जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे।







  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस को लगा 9वां झटका

    मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट के रूप में इस मैच में 9वां झटका लगा है। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया।







  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नूर अहमद ने झटका एक और विकेट

    नूर अहमद ने नमन धीर को आउट करके मुंबई इंडियंस को 7वां झटका दिया है। वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।







  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नूर अहमद ने झटका एक और विकेट

    नूर अहमद ने नमन धीर को आउट करके मुंबई इंडियंस को 7वां झटका दिया है। वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।







  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। ननमन धीर 11 गेंदों में 17 रन और सैंटनर 5 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।







  • 8:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नूर अहमद ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट

    नूर अहमद ने अपने अपने स्पेल की तीसरे ओवर में रॉबिन मिंज और तिलक वर्मा दोनों को पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।







  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलियन

    रॉबिन मिंज के रूप में मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन भेजा।







  • 8:31 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    12 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 23 गेंदों में 30 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं रॉबिन मिंज 3 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।







  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका

    सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। वह 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेट के पीछे एमएस धोनी ने नूर अहमद की गेंद पर स्टंप आउट किया।







  • 8:21 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सूर्या और तिलक ने मुंबई को संभाला

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला है। दोनों इस वक्त अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 







  • 8:12 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 15 रन बना लिए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।







  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस

    6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों में 19, वहीं तिलक वर्मा 5 गेंदों में 8 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।







  • 7:59 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका

    36 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। विल जैक्स जिनसे मुंबई की टीम को काफी उम्मीदें थी वो इस मुकाबले में 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाया।







  • 7:51 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    चार ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 7 रन तो वहीं विल जैक्स 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।







  • 7:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रयान रिकेलटन भी हुए आउट

    रयान रिकेलटन के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 7 गेंदों में 13 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए।







  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    रोहित शर्मा हुए आउट

    रोहित शर्मा इस मैच में 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट हुए। उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन भेजा।







  • 7:17 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    CSK vs MI: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स

    चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद
    मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा







  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

     

     







  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

     

     







  • 7:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    CSK vs MI

    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।







  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    CSK vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 37 मुकाबला खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 20 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई 17 मैच जीतने में कामयाब रही है। यहां तो फिलहाल मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि पिछले 6 मैचों की बात करें तो वहां चेन्नई ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

     







  • 6:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

    ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।







  • 6:11 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

    रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपली, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।










  • Source link

    2638150cookie-checkCSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
    Artical

    प्रतिक्रिया दें

    Your email address will not be published.

    ‘Total insensitivity’: SC stays controversial Allahabad HC’s ‘grabbing breasts not rape attempt’ order | India News     |     लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा! 4% महंगाई भत्ता बढ़ा, वित्त विभाग का आदेश जारी, अप्रैल से मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी     |     Bihar News: गोपालगंज में महिला की हत्या, बचाने गए पति और दो बेटों को भी घायल किया; यह विवाद चल रहा था     |     UP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित…', संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब     |     Instructions To Create A Resource Center Portal For Child Welfare By April 15 Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dewas News: चाय की दुकान पर पत्थरबाजी करने का मामला, चार लड़कों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज; जानें सबकुछ     |     Jodhpur News: शेरगढ़ के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति समेत तीन की मौत     |     भिवानी नगर परिषद में फर्जीवाड़ा: अफसरों व कर्मचारियों ने मिलीभगत, प्रॉपर्टी आईडी में बदला मालिक का नाम     |     Vimal Negi Case: हिमाचल हाईकोर्ट में निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज     |     बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का टीम के कोच को लेकर बड़ा ऐलान, उठाया ये बड़ा कदम     |    

    9213247209
    पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088