Cultural Program On Lord Vishwakarma Jayanti And Haryana Day In Gohana Of Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live

गोहाना पहुंचे सीएम नायब सैनी
– फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के महम रोड पर शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती और हरियाणा दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने के बाद यह उनका गोहाना का पहला दौरा था। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से हाथ हिलाकर जनता का आभार व्यक्त किया और भाजपा के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ जनता का अभिवादन किया। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, गोहाना नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, और भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक मौजूद थे।
कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा जयंती और हरियाणा दिवस की गरिमा को बढ़ाते हुए सांस्कृतिक धरोहर को संजोना था।

Comments are closed.