
साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा शनिवार सुबह सिरसा के लिए रवाना हो गई। यात्रा शुक्रवार शाम को फतेहाबाद की ढाणी कंबोज से जिला में दाखिल हुई थी। इसके बाद भुना होते हुए यह यात्रा फतेहाबाद पहुंची और फतेहाबाद की श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में यात्रा का रात्रि ठहराव रखा गया। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे यह यात्रा सिरसा के लिए रवाना हो गई। इस यात्रा में फतेहाबाद जिले से 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के द्वारा इस यात्रा को सिरसा के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि फतेहाबाद जिला रजिस्ट्रेशन में नंबर वन रहा है। फतेहाबाद में 61000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किए थे और लोगों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला है।
