Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Evening news wrap: Bangladesh opens trial of ex-PM Sheikh Hasina; Severe floods in Assam disrupt life, and more | India News Operation Sindoor Prashant Kishor Reacted On Ceasefire Foreign Minister Statement India Pakistan Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live - Operation Sindoor:सीजफायर के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने विदेश... Meerut: Eid Namaz Will Be Held Only Once In Eidgah, Know What Will Be The Time - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Chief Minister Rekha Gupta Reach Har Ki Pauri Haridwar Took Holy Dip In Ganga With Her Husband - Amar Ujala Hindi News Live Jnu Issued Advisory Regarding Corona - Amar Ujala Hindi News Live 11 Girls Lost Their Lives Due To Black Magic - Madhya Pradesh News Careless Officers Were Not Seen In The Class Of Agriculture Minister Kirori Lal Meena - Kota News पानीपत: बाइक सवार युवकों ने 11 कारों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच Himachal Pradesh: बिलासपुर के दो युवकों की संदिग्ध हालात में गई जान, चिट्टे से मौत की आशंका, इतनी थी उम्र इस टीम ने खोल दी अंग्रेजों की पोल, धाकड़ पारी खेल दिया मुंह तोड़ जवाब

Danger Persists On Kalka-shimla Nh Big Stones Are Stuck On The Hills From Parwanoo To Kaithlighat – Amar Ujala Hindi News Live


Danger persists on Kalka-Shimla NH big stones are stuck on the hills from Parwanoo to Kaithlighat

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर खतरे से खाली नहीं पट्टामोड़ की यह पहाड़ी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बरसात में फिर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। परवाणू से कैथलीघाट तक फोरलेन में पहाड़ियों पर बड़े-बड़े पत्थर अटके हैं। बारिश से ये पत्थर कभी भी सड़क पर आ सकते हैं। इसके अलावा मलबा गिरने का खतरा भी हर समय रहता है। मलबा और पत्थरों के सड़क पर आने से हाईवे फिर बाधित होने की आशंका है। आने वाले दिनों में बारिश में हाईवे पर चलना खतरे से खाली नहीं है।

हालांकि परवाणू से सोलन और सोलन से चंबाघाट तक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की टीम की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की है। यह कर्मचारी जैसे ही भूस्खलन होता है सड़क को सुचारु करेंगे, लेकिन इस बरसात में भी वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हैरत की बात तो यह है कि कई जगह सड़क किनारे बनी ड्रेनेज भी बंद हुई। वहीं, डक्ट में भी मिट्टी घुसी है जिसे अभी तक ठीक नहीं किया है। इस कारण पानी लोगों के घरों में जाने की भी आशंका है।

परवाणू से कैथलीघाट तक फोरलेन को लेकर पहाड़ियों की कटिंग की गई है। चक्कीमोड़ में भी पहाड़ी खिसक सकती है। यहां पर केवल पांच मीटर का डंगा लगाया गया है। यह डंगा बड़ी पहाड़ी के लिए नाकाफी है। इसके अलावा जाबली, सनवारा, पट्टामोड़, सोलन-बड़ोग बाइपास, दोहरी दीवार, चंबाघाट, सलोगड़ा, कंडाघाट समेत दर्जन भर ऐसे क्षेत्र है जहां पर पहाड़ियों पर बड़े-बड़े पत्थर अटके हैं। गौरतलब है कि हाईवे पर पिछली बरसात के दौरान भी काफी नुकसान हुआ था। चक्कीमोड़ में पूरी सड़क ढह गई थी। इसके अलावा सनवारा और तंबूमोड़ में एक तरफ सड़क ढह गई थी। इसके अलावा कई जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन के मामले भी सामने आए थे। दोहरी दीवार पर भूस्खलन के बाद डंगा भी टूटा था।

बारिश में फिर गिरा था मलबा और पत्थर

बीते दिनों हुई बारिश के दौरान भी सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे थे। हालांकि अभी बरसात की शुरुआत है। लेकिन पहाड़ियां दरकनी शुरू हो गई हैं। दोहरी दीवार में सुबाथू की ओर जाने वाले रास्ते में भूस्खलन हुआ था। यहां पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर सड़क पर आ गया था। इसके अलावा पट्टामोड़ में भी भूस्खलन हाल ही में हुआ है।



Source link

1157000cookie-checkDanger Persists On Kalka-shimla Nh Big Stones Are Stuck On The Hills From Parwanoo To Kaithlighat – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Evening news wrap: Bangladesh opens trial of ex-PM Sheikh Hasina; Severe floods in Assam disrupt life, and more | India News     |     Operation Sindoor Prashant Kishor Reacted On Ceasefire Foreign Minister Statement India Pakistan Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live – Operation Sindoor:सीजफायर के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने विदेश मंत्री पर उठाया सवाल, कहा     |     Meerut: Eid Namaz Will Be Held Only Once In Eidgah, Know What Will Be The Time – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Chief Minister Rekha Gupta Reach Har Ki Pauri Haridwar Took Holy Dip In Ganga With Her Husband – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jnu Issued Advisory Regarding Corona – Amar Ujala Hindi News Live     |     11 Girls Lost Their Lives Due To Black Magic – Madhya Pradesh News     |     Careless Officers Were Not Seen In The Class Of Agriculture Minister Kirori Lal Meena – Kota News     |     पानीपत: बाइक सवार युवकों ने 11 कारों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच     |     Himachal Pradesh: बिलासपुर के दो युवकों की संदिग्ध हालात में गई जान, चिट्टे से मौत की आशंका, इतनी थी उम्र     |     इस टीम ने खोल दी अंग्रेजों की पोल, धाकड़ पारी खेल दिया मुंह तोड़ जवाब     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088