Dausa News Booth Workers Are Being Encouraged For Assembly By-election Booth Level Meeting Held – Dausa News

बूथ स्तरीय मीटिंग लेते भाजपा नेता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा पहले तो दौसा विधानसभा चुनाव हारी और लोकसभा चुनाव भी हार गई। इस बात का पता भाजपा को दोनों चुनाव हारने के बाद लगा कि हमारा बूथ मैनेजमेंट शायद ठीक नहीं था, जिसका खामियाजा चुनाव हार कर भुगतना पड़ा था। दौसा में भाजपा प्रदेश मंत्री अजित सिंह मांडन, विकास शर्मा भैरव सिंह राव और विधानसभा संयोजक एससी मोर्चा विजय बैरवा ने बूथ स्तरीय मीटिंग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दौसा विधानसभा उप चुनाव जीतने को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती से और नया जोश भरने का काम किया।
दौसा विधानसभा के बीजेपी शक्ति केंद्र बूंटोली पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों, केंद्र शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले दौसा विधानसभा उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ और हर भूत को मजबूत करने का संकल्प भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां लिया।
हालांकि, वह बात अलग है कि अभी विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लगना बाकी है। लेकिन भाजपा अबकी बार दौसा विधानसभा उपचुनाव को हर हाल में जीतने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए भाजपा नेतृत्व के शीर्ष नेता भी यहां आकर कई मीटिंग ले चुके हैं और अब बूथ मजबूती को लेकर इस तरह के मंथन दौसा विधानसभा में सभी जगह किए जाने लगे हैं और जीत की रणनीति तैयार की जा रही है।
रामगोपाल पांडे ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं को प्रदेश से पधारे भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत सिंह मॉडन, विकास शर्मा और विस्तारक भैरव सिंह राव तथा विधानसभा संयोजक एससी मोर्चा विजय बैरवा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। आने वाले उपचुनाव दौसा पर संगठनात्मक और बूथ लेवल के समस्त बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। विधानसभा उपचुनाव को दौसा विधानसभा कार्यकर्ताओं के द्वारा अच्छे मतों से जिताने का आवाह्न किया। इस दौरान कैलाश प्रसाद शर्मा बूथ अध्यक्ष शेर सिंह गुर्जर लल्लू लाल मेहरा ओमप्रकाश मेहरा चरण सिंह गुर्जर सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बूथ स्तरीय मीटिंग लेते भाजपा नेता

Comments are closed.