Apr 13, 2025
11:26 PM (IST)
मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली को 12 रनों से हराया। दिल्ली की टीम के तरफ से सबसे अधिक 40 गेंदों में 89 रन करुण नायर ने बनाए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक कर्ण शर्मा को 3 विकेट और मिचेल सेंटनर को 2 विकेट मिले हैं।
Apr 13, 2025
11:22 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा 9वां झटका
कुलदीप यादव के रूप में दिल्ली की टीम को 9वां झटका लगा है।
Apr 13, 2025
11:21 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा 8वां झटका
आशुतोष शर्मा के रूप में दिल्ली की टीम को 8वां झटका लगा है। वह 17 रन बनाकर आउट हुए हैं।
Apr 13, 2025
11:15 PM (IST)
18 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 7 विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन बनाने हैं।
Apr 13, 2025
11:13 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा 7वां झटका
विप्राज निगम के रूप में दिल्ली की टीम को 7वां झटका लगा है। वह 14 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
11:03 PM (IST)
16वें ओवर में आए 6 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 164 रन बनाए हैं। क्रीज पर आशुतोष शर्मा और विप्राज निगम अभी मौजूद हैं। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रन बनाने हैं।
Apr 13, 2025
10:58 PM (IST)
केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल को रूप में दिल्ली की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें 15 रन के स्कोर पर कर्ण शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
Apr 13, 2025
10:50 PM (IST)
14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। क्रीज पर आशुतोष शर्मा और केएल राहुल मौजूद हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 55 रन चाहिए।
Apr 13, 2025
10:48 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा 5वां झटका
ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली की टीम को 5वां झटका लगा है। वह 1 रन बनाकर कर्ण शर्मा का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
10:44 PM (IST)
अक्षर पटेल हुए आउट
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 9 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा है।
Apr 13, 2025
10:39 PM (IST)
12वें ओवर में आए एक विकेट और 12 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 3 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और अक्षर पटेल अभी मौजूद हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 66 रन और चाहिए।
Apr 13, 2025
10:37 PM (IST)
करुण नायर हुए आउट
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 40 गेंदों में 89 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
10:29 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा दूसरा झटका
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 33 रन बनाकर कर्ण शर्मा का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
10:28 PM (IST)
हार्दिक पांड्या के ओवर में आए 13 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
10:23 PM (IST)
9वें ओवर में आए 11 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 100 रन बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर 66 रन और अभिषेक पोरेल 26 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 106 रन और बनाने हैं।
Apr 13, 2025
10:11 PM (IST)
मिचेल सेंटनर को ओवर में आए 9 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
10:04 PM (IST)
पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर 50 रन और अभिषेक पोरेल 16 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
10:03 PM (IST)
करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम के तरफ से करुण नायर ने 22 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
Apr 13, 2025
9:54 PM (IST)
जसप्रीत बुमराह के ओवर में आए 11 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 44 रन बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
9:50 PM (IST)
तीन ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर 19 रन और अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
9:45 PM (IST)
ट्रेंट बोल्ट के ओवर में आए 18 रन
2 ओवर के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
9:40 PM (IST)
पहले आवर में आए एक विकेट और 6 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 6 बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
9:37 PM (IST)
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका
जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रूप में दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका। वह इनिंग की पहली गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
9:35 PM (IST)
दिल्ली की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के तरफ से ओपन करने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल आए हैं।
Apr 13, 2025
9:19 PM (IST)
मुंबई ने दिल्ली को 206 रनों का टारगेट दिया
मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं और दिल्ली की टीम को 206 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई के तरफ से सबसे अधिक तिलक वर्मा 59 रन, रयान रिकल्टन 41 रन, सूर्यकुमार यादव 40 रन और नमन धीर 38 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली के तरफ से कुलदीप यादव और विप्राज निगम को 2-2 विकेट मिले हैं।
Apr 13, 2025
9:17 PM (IST)
मुंबई की टीम को लगा 5वां झटका
तिलक वर्मा के रूप मे मुंबई की टीम को लगा 5वां झटका। वह 59 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने विल जैक्स आए हैं।
Apr 13, 2025
9:12 PM (IST)
19वें ओवर में आए 14 रन
19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा और नमन धीर मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
8:59 PM (IST)
17 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 50 रन और नमन धीर 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
8:56 PM (IST)
तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
Apr 13, 2025
8:46 PM (IST)
15वें ओवर में आए 8 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 4 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा और नमन धीर मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
8:42 PM (IST)
हार्दिक पांड्या हुए आउट
हार्दिक पांड्या के रूप मे मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 2 रन बनाकर विप्राज निगम का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
8:38 PM (IST)
मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका
सूर्यकुमार यादव के रूप मे मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 40 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं।
Apr 13, 2025
8:37 PM (IST)
विप्राज निगम के ओवर में आए 17 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 135 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों प्लेयर्स के बीच 50 रनों का साझेदारी पूरी हो चुकी है।
Apr 13, 2025
8:32 PM (IST)
12वें ओवर में आए 14 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 24 रन और सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
8:26 PM (IST)
11 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट खोकर 104 रन बनाए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 17 रन और सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
8:15 PM (IST)
अक्षर पटेल के ओवर में आए 9 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 88 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 11 रन और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
8:10 PM (IST)
कुलदीप यादव को मिली सफलता
रयान रिकेल्टन के रूप मे मुंबई की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 41 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा आए हैं।
Apr 13, 2025
8:06 PM (IST)
विप्राज निगम के ओवर में आए 14 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 11 रन और रयान रिकेल्टन 40 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
8:01 PM (IST)
पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के मुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 6 रन और रयान रिकेल्टन 33 रन बनाकर मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
7:55 PM (IST)
रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा के रूप मे मुंबई की टीम को लगा पहला झटका। वह 18 रन बनाकर विप्राज निगम का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए हैं।
Apr 13, 2025
7:45 PM (IST)
3 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 39 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
7:40 PM (IST)
मुकेश कुमार के ओवर में आए 9 रन
2 ओवर के बाद मुंबई की टीम ने 20 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 2 रन और रयान रिकल्टन 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 13, 2025
7:35 PM (IST)
पहले ओवर में आए 11 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 11 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन अभी मौजूद हैं।
Apr 13, 2025
7:30 PM (IST)
मुंबई की पारी हुई शुरू
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई के तरफ से ओपन करने रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन आए हैं। वहीं दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए हैं।
Apr 13, 2025
7:11 PM (IST)
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
MI : कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कर्ण शर्मा
DC : दर्शन नलकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा
Apr 13, 2025
7:09 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
Apr 13, 2025
7:09 PM (IST)
मुंबई इंडियंस का प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
Apr 13, 2025
7:02 PM (IST)
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Apr 13, 2025
6:36 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसी, करुण नायर, समीर रिजवी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आशुतोष शर्मा, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार, विप्रज निगम, अजय मंडल, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।
Apr 13, 2025
6:36 PM (IST)
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रित बुमरा, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।
