Dead Bodies Of Retired Railway Employee And His Son Found In House In Gorakhpur – Amar Ujala Hindi News Live

पिता को पिलाया सूप… खुद खाया पिज्जा
सेवानिवृत्त रेलकर्मी को छोटे बेटे अश्वनी ने शनिवार शाम को सूप पिलाया था। उस वक्त वह सिरदर्द (माइग्रेन) से तड़प रहा था। एक तरफ पिता को सूप पिला रहा था, दूसरी तरफ दर्द होने पर चिल्ला रहा था। इसके बाद खुद पिज्जा खाया और दर्द की दवा ली। ये बातें घर में काम करने वाली पुनीता ने बताई। पुनीता ने बताया कि रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में वह छह माह से काम कर रही है। घर में हमेशा गेहूं की दलिया और सूप बनाती थी। अश्वनी अधिकतर बाहर से पिज्जा या कुछ भी खाने के लिए मंगाते थे। शनिवार शाम सूप बनाया था, जिसे अश्वनी ने अपने हाथ से पिता को पिलाया था। उस समय अश्वनी बोल रहा था कि सिर में बहुत दर्द हो रहा है, पीने की आदत की वजह से कुछ पूछा नहीं। बाद में उन्हें उल्टी भी खूब हुई थी।
विसरा प्रिजर्व किया गया
रविवार देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिता-पुत्र के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम ने किया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर दोनों का विसरा प्रिजर्व किया गया है। विसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। रेलकर्मी ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली तो एक जगह अश्वनी दर्द से तड़पता देखा गया है। कोई बाहरी संदिग्ध घर के अंदर आते जाते नहीं दिखा है। पुलिस का मानना है कि पिता की पहले मौत हो गई है। इसके बाद अश्वनी ने माइग्रेन की दवाएं खाई थीं।
बालकनी से देखते रहे बड़े बेटे के पत्नी-बच्चे
शाहपुर के पादरी बाजार बैंक कॉलोनी स्थित घर के निचले हिस्से में अश्वनी और उसके बीमार पिता रहते थे। बड़े भाई अरविंद प्रथम तल पर दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी शाहपुर में दवा की दुकान है। पिता-पुत्र का कमरे में शव मिलने पर बड़े बेटे अरविंद शर्मा का परिवार छत की बालकनी से नीचे की तरफ देखते रहा। अरविंद के अलावा कोई भी नीचे नहीं उतरा। अरविंद शर्मा ने पिता और भाई के बारे में बहुत कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। इसके कारण मौत की रहस्य बरकरार हैं। अरविंद ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। जांच करने की मांग की है।
