decoration tips how to decor pooja ki chowki kaise sajaye for home हरतालिका तीज पर पूजा की चौकी भी दिखेगी सुंदर, इस तरीके से सजाएं, लाइफस्टाइल
त्योहारों पर जब भी पूजा करनी होती है तो पूजा की चौकी बनाई जाती है। इसे हमेशा पवित्र और पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों से सजाने का नियम होता है। आमतौर पर महिलाएं आटे से रंगोली बनाकर शुभ करती हैं। लेकिन अगर आप हरतालिका तीज पर पूजा की चौकी को भी सुंदर सजाना चाहती हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। जिससे आपकी चौकी पर केवल सफेद रंग का आटा नहीं दिखेगा बल्कि और भी रंग नजर आएंगे। चलिए जानें कौन से टिप्स पूजा की चौकी को सजाने में मदद करेंगे।
आटे को करें कलर
जिस आटे से पूजा की चौकी में रंगोली बनानी है। उसे आप रोली, सिंदूर और हल्दी की मदद से रंग लें। इससे आपके पास लाल, ऑरेंज और पीला, तीन कलर तैयार हो जाएगा। अब आप आसानी से इन रंगों से रंगोली बना सकती हैं।
थाली में सजाएं रंगीन चावल
छोटी सी प्लेट में चावलों को कलर करके सजाएं। पूजा की चौकी के चारों तरफ छोटी प्लेट में सजे रंगीन चावल खूबसूरत लगेंगे।
लकड़ी की पट्टी को भी सजाएं
मूर्तियों को रखने के लिए अगर आप लकड़ी या पत्थर के पट्टे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस लाल, पीला या नारंगी रंग का कपड़ा बिछाएं। सैटिन या सिल्क के कपड़े को गोटा और जरी से सजाकर रख सकती हैं। इस तरह के कपड़े पर भगवान को रखने पर पूजा की चौकी अट्रैक्टिव दिखती है।
दीयों से सजाएं
पूजा की चौकी के चारों तरफ छोटे-छोटे दिये जलाएं। ये ना केवल दिखने में सुंदर लगते हैं बल्कि पूजा में घी के दीये जलाने का खास महत्व भी होता है, ये घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाते हैं।
शुभ-लाभ और स्वास्तिक जरूर बनाएं
रोली की मदद से पूजा की चौकी में शुभ-लाभ, ऊं और स्वास्तिक जैसे चिन्हों को जरूर लिखें। ये पूजा में जरूरी होते हैं साथ ही इन्हें सजाकर पूजा की चौकी को अट्रैक्टिव भी बनाया जा सकता है। इन चिह्नों को आसपास फूल-पत्ती की डिजाइन बनाकर उस पर भगवान की मूर्तियों को बैठाएं।

Comments are closed.