Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई...रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam's Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I - Amar Ujala Hindi News Live हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़ Shriram Life Insurance Partners with ESAF Small Finance Bank to Serve Underserved Markets Sirohi News: Construction Of Salgaon Dam In Mount Abu Gets Approval - Rajasthan News Many Private Schools In Shimla City Received Bomb Threats, Intelligence Agencies On Alert - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, टॉस पर रहेगी सभी की नजरें श्रीदेवी के प्यार में दीवाना था 13 साल बड़ा सुपरस्टार, बिजली कटने के चलते बदला शादी का फैसला

Dehradun News Dead Body Was In Mortuary Woman Showing Picture To Police Yet Funeral As An Unknown – Amar Ujala Hindi News Live


Dehradun News dead body was in mortuary woman showing picture to police yet Funeral as an unknown

– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


घर से काम के लिए निकले एक मजदूर की लाश मोर्चरी में पड़ी थी। उधर, पति की तलाश में महिला भटक रही थी। थाने-चौकियों के चक्कर काट रही थी। आईएसबीटी चौकी को तस्वीर भी दिखाई, लेकिन पुलिस ने मोर्चरी तक जाने की जहमत नहीं उठाई। लाश उसी दिन आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे से बरामद की गई थी।

Trending Videos

किसी पुलिसकर्मी ने फोटो से मिलान करने की भी कोशिश नहीं की और तीन दिन बाद लाश का अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया। उस दिन लाश का फोटो चौकी के बोर्ड पर टंगा था। परिजन वहां पहुंचे तो देखकर पहचान कर ली। पता चला कि अब तो अंतिम संस्कार भी हो गया है। परिजनों ने पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठाए तो उन्हें चुप करा दिया गया। अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मामला पटेलनगर थाने की आईएसबीटी चौकी का है। चौकी पुलिस को गत नौ सितंबर को 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे से मिली थी। लाश पर चोट के निशान उजागर नहीं थे। पुलिस ने उसका अज्ञात में पंचनामा भर दिया और शव मोर्चरी में रख दिया। उसी दिन प्रेमनगर के श्यामपुर निवासी महिला बबीता अपने बेटे को लेकर पति हरगोविंद की तलाश में पहुंची। उन्होंने चौकी के एक कर्मचारी को हरगोविंद का फोटो दिखाया। कर्मचारियों ने यह फोटो अपने पास रख लिया, लेकिन उस दिन मिली लाश से पहचान करने की कोशिश नहीं की। अगले दिन 10 सितंबर को लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। अगले 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया गया और 12 सितंबर को अंतिम संस्कार अज्ञात में ही कर दिया।

अब 12 सितंबर को बबीता और उनका बेटा फिर आईएसबीटी चौकी पहुंचे। यहां बोर्ड पर नौ सितंबर को मिली लाश का फोटो लगा हुआ था। बबीता ने उनकी पहचान हरगोविंद के रूप में कर ली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वे नौ सितंबर को आए थे तो उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? इस पर चौकी पर मौजूद कर्मचारी बगलें झांकने लगे। किसी के पास कोई जवाब नहीं था।

Dehradun: बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर हरियाणा से गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी



Source link

1615130cookie-checkDehradun News Dead Body Was In Mortuary Woman Showing Picture To Police Yet Funeral As An Unknown – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई…रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त     |     Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार     |     Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam’s Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़     |     Shriram Life Insurance Partners with ESAF Small Finance Bank to Serve Underserved Markets     |     Sirohi News: Construction Of Salgaon Dam In Mount Abu Gets Approval – Rajasthan News     |     Many Private Schools In Shimla City Received Bomb Threats, Intelligence Agencies On Alert – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, टॉस पर रहेगी सभी की नजरें     |     श्रीदेवी के प्यार में दीवाना था 13 साल बड़ा सुपरस्टार, बिजली कटने के चलते बदला शादी का फैसला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088