Dehradun News Woman Courage Proved Costly When A Bear Attacked Her; She Attacked The Ferocious Animal With A S – Dehradun News
ब्लॉक के खरोड़ा गांव में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गईं फकीरी देवी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेते हुए भालू से भिड़ गई। दरांती से वार करना शुरू कर दिया। महिला के हमले से घबराकर भालू भाग खड़ा हुआ। हालांकि भालू के हमले में महिला घायल हो गईं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बृहस्पतिवार को फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। अचानक एक भालू वहां आ धमका। उसने महिला पर पंजों से वार करना शुरू कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरांती लेकर भालू पर टूट पड़ी। दोनों के बीच संघर्ष में भालू भाग खड़ा हुआ। उधर, शोर सुनकर ग्रामीण ग्यारू दत्त डिमरी, सहजराम डिमरी, सजीत डिमरी आदि घटनास्थल पर पहुंचे।
Kotdwar: बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव
उन्होंने घायल महिला को सीएचसी चकराता पहुंचाया। वहां उपचार और एआरवी लगाने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों बताया कि फकीरी देवी के पति का निधन हो गया था। उसके बाद से वह खेतीबाड़ी और पशुपालन कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। ग्रामीण महिला के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।


Comments are closed.