
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
निजी स्कूल के वाहन में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
रोज आने जाने के लिए वह स्कूल के वाहन का ही प्रयोग करती है। महिला के अनुसार चालक उनकी बेटी को अपने पास में बैठाता था और उसे गलत नियत से छूता था। उनकी बेटी परेशान रहने लगी। कई दिनों से वह गुमसुम थी। ऐसे में उन्होंने पूछा तो बेटी ने उन्हें यह बात बताई। बेटी ने बताया कि वाहन का चालक उसके साथ गलत हरकत करता है। एसएचओ ने बताया इस आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Gangotri Highway: ज्ञानसू में मलबा देख फूटा लोगों का गुस्सा, सांकेतिक जाम लगाकर किया प्रदर्शन
पिता पर लगा किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप
किशोरी ने अपने पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने अपनी मां और दादी को यह बात बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता पिछले एक साल से उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है और छेड़खानी करता है। वह विरोध करती है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। हाल ही में बेटी के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.