Delhi Ncr Weather Forecast Minimum Temperature Increased Along With Maximum – Amar Ujala Hindi News Live

दिल्ली का मौसम
– फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन कड़े होते जा रहे हैं। ऐसे में लोग ठीकठाक गर्मी का अहसास कर रहे हैं। आलम यह है कि दिन में गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 27, आया नगर में 26.8, लोधी रोड में 26.2 व पालम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया।

Comments are closed.