Delhi New Cm Name Rekha Gupta Chief Minister Oath Ceremony Date And Time News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi New CM Name News: दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। कल यानि 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 4.30 बजे के लिए प्रस्तावित था।

Comments are closed.