Delhi News:यूईआर-1 फ्लाईओवर का बदलेगा चेहरा, 3.50 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण; कनेक्टिविटी होगी बेहतर – Uer-one Flyover In Narela Will Beautified With A Cost Of Rs 3.50 Crore In Delhi
बाहरी दिल्ली के नरेला और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-1 (यूईआर-1) पर बने फ्लाईओवर-सह-रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग से जुड़े अहम निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस परियोजना पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नरेला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में आबादी, फैक्ट्रियों और शैक्षणिक संस्थानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके चलते यहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यूईआर-1 को बाहरी दिल्ली की प्रमुख लाइफलाइन माना जाता है, जो भविष्य में दिल्ली को हरियाणा और एनसीआर के अन्य इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। परियोजना के तहत कार्य को 120 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सड़क सुरक्षा भी होगी मजबूत : यूईआर-1 पर यह फ्लाईओवर-सह-रेलवे ओवरब्रिज रेलवे लाइन और व्यस्त सड़कों के कारण लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के उद्देश्य से बनाया गया है। फ्लाईओवर का सिविल स्ट्रक्चर पहले ही तैयार किया जा चुका है। अब पेंटिंग और फिनिशिंग जैसे कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। पेंटिंग केवल सौंदर्य बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि यह कंक्रीट ढांचे को मौसम के असर से बचाने, उसकी उम्र बढ़ाने और सड़क संकेतों को स्पष्ट करने में भी अहम भूमिका निभाती है।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन
यूईआर-1 और इससे जुड़े सभी फ्लाईओवर भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आने वाले वर्षों में जब बाहरी दिल्ली और एनसीआर में आवागमन और बढ़ेगा, तब यह रोड नेटवर्क एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में काम करेगा। यह सड़क रिंग रोड, रोहिणी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी।

Comments are closed.