हेडलाइंस
Uttarakhand:डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान - Due Tolack Of Budget For Their Duties 2,900 Prd Personnel Have Been Removed From Traffic And Police Stations दिल्ली की हवा में मामूली राहत: राजधानी में 196 पहुंचा AQI, ठंड से भी मिली राहत; स्मॉग की परत अब भी बरकरार Sehore News: After Being Kidnapped, A Young Man Was Stripped Naked And Paraded On The Street. - Madhya Pradesh News Kota News : खाना खाने गया था रेस्टोरेंट, अचानक से करवा लिया पैक, कुछ ही देर में गिर गई बिल्डिंग Epstein Files:दलाई लामा का जेफ्री एपस्टीन से कभी कोई संबंध नहीं, कार्यालय ने सभी दावों को बताया भ्रामक - Epstein Files Dalai Lama Had No Connection With Jeffrey Epstein His Office Calls All Claims Mis... हारकर भी अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में कर दिया कमाल पिकलबॉल खेलते-खेलते लड़खड़ाकर गिरे आमिर खान, फिर जो किया, देखकर चौंके नेटिजंस, पूछा- '60 की उम्र में ये कैसे किया?' 125 रुपये से भी कम में मिलेगा Jio के सबसे अफोर्डेबल प्लान में से एक का मजा, जानें कौन ले सकते हैं इसे Delhi Lok Adalat: दिल्ली में लगने वाली है स्पेशल लोक अदालत, नोट कर लें ये तारीख; चालान पर मिल सकती है भारी छूट 'Language gives them away': RSS chief Mohan Bhagwat's call against 'infiltrators'; urges people to 'detect, report' them | India News

दिल्ली पुलिस को बिल्डिंग मालिक सहित तीन अन्य की एक दिन की हिरासत मिली, मुंडका हादसे में गई थी 27 लोगों की जान

दिल्ली पुलिस को मंगलवार को मुंडका अग्निकांड की जांच के सिलसिले में भवन मालिक समेत तीन व्यक्तियों की एक दिन की हिरासत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में झुलस गये 16 लोगों में से कम से कम 10 ने अपना बयान दर्ज करवाया है।

दिल्ली पुलिस को मंगलवार को मुंडका अग्निकांड की जांच के सिलसिले में भवन मालिक समेत तीन व्यक्तियों की एक दिन की हिरासत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में झुलस गये 16 लोगों में से कम से कम 10 ने अपना बयान दर्ज करवाया है। अधिकारी ने बताया इन लोगों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज किये जा रहे हैं। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक भवन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गयी थी।

एक दिन की पुलिस हिरासत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की एक अदालत ने भवन मालिक मनीष लाकड़ा और दो भाइयों -विजय एवं हरीश गोयल को आगे की जांच के लिए एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा। इन दोनों भाइयों को अपना धंधा करने के लिए इस भवन के दो तल किराये पर दिये गये थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘ हमें इन भाइयों- विजय और हरीश गोयल के रक्त नमूने लेने की जरूरत है। हमें उनकी पृष्ठभूमि, कंपनी के विवरण, संबंधित प्राधिकारियों से ली गयी अनुमतियों के बारे में भी जानना है। ” शर्मा ने कहा कि पुलिस अबतक लाकड़ा के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के वास्ते उत्तरी दिल्ली नगर निगम समेत संबंधित प्राधिकारियों से इस भवन एवं वहां चल रहे कारोबार से जुड़े दस्तावेज मांग रही है। अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ 100 से अधिक नमूने प्रयोगशाला को मिले हैं।

डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहे हैं- पुलिस अधिकारी
हमने डीएनए जांच के लिए कई टीम बनायी है… अब चूंकि हमें नमूने मिल गये हैं , हम डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहे हैं। चूंकि यह जटिल प्रक्रिया है, इसलिए इसमें वक्त लगता है।” अधिकारी ने कहा कि ‘डीएनए सैंपलिंग’ में आम तौर पर एक से दो सप्ताह लगते हैं और यह नमूनों की दशा पर भी निर्भर करता है। पुलिस के अनुसार, लाकड़ा को इस घटना के दो दिन बाद रविवार को घेवरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया था, जब वह उत्तराखंड के हरिद्वार जा रहा था। वह रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था और उसकी इस भवन के भूतल पर दुकान भी है। उसके परिवार के सदस्यों का अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पहले कहा था कि लाकड़ा अपनी मां, पत्नी एवं दो बच्चों के साथ उसी भवन की चौथी मंजिल पर रहता था और जब आग लगी, तब वे भागकर बगल वाले भवन में चले गये। संदेह है कि यह आग एक ऐसी कंपनी में लगी, जो सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर के निर्माण में लगी थी। यह कंपनी इस भवन में 2017 से चल रही थी।

511550cookie-checkदिल्ली पुलिस को बिल्डिंग मालिक सहित तीन अन्य की एक दिन की हिरासत मिली, मुंडका हादसे में गई थी 27 लोगों की जान
Artical

Comments are closed.

Uttarakhand:डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान – Due Tolack Of Budget For Their Duties 2,900 Prd Personnel Have Been Removed From Traffic And Police Stations     |     दिल्ली की हवा में मामूली राहत: राजधानी में 196 पहुंचा AQI, ठंड से भी मिली राहत; स्मॉग की परत अब भी बरकरार     |     Sehore News: After Being Kidnapped, A Young Man Was Stripped Naked And Paraded On The Street. – Madhya Pradesh News     |     Kota News : खाना खाने गया था रेस्टोरेंट, अचानक से करवा लिया पैक, कुछ ही देर में गिर गई बिल्डिंग     |     Epstein Files:दलाई लामा का जेफ्री एपस्टीन से कभी कोई संबंध नहीं, कार्यालय ने सभी दावों को बताया भ्रामक – Epstein Files Dalai Lama Had No Connection With Jeffrey Epstein His Office Calls All Claims Misleading     |     हारकर भी अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में कर दिया कमाल     |     पिकलबॉल खेलते-खेलते लड़खड़ाकर गिरे आमिर खान, फिर जो किया, देखकर चौंके नेटिजंस, पूछा- ’60 की उम्र में ये कैसे किया?’     |     125 रुपये से भी कम में मिलेगा Jio के सबसे अफोर्डेबल प्लान में से एक का मजा, जानें कौन ले सकते हैं इसे     |     Delhi Lok Adalat: दिल्ली में लगने वाली है स्पेशल लोक अदालत, नोट कर लें ये तारीख; चालान पर मिल सकती है भारी छूट     |     ‘Language gives them away’: RSS chief Mohan Bhagwat’s call against ‘infiltrators’; urges people to ‘detect, report’ them | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088