Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Delhi Yamuna Flood:यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर के पार, केजरीवाल बोले- लोग घर खाली कर दें; Lg ने आज बैठक बुलाई – Delhi Yamuna Flood River S Water Level Reached 208.05 Meters Lg Calls Meeting Tomorrow


Delhi Yamuna Flood river s water level reached 208.05 meters LG calls meeting tomorrow

यमुना में डूबा मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में बढ़े जलस्तर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने व राहत केंद्रों में हर संभव सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से घर खाली करने की अपील की। दिल्ली में कई जगह राहत केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आसपास के स्कूलों को राहत केंद्रों बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं  उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया। साथ ही आज यानी गुरुवार को डीडीएमए की बैठक भी बुलाई है। 

इस बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर 208.05 मीटर को पार कर गया है, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर (13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच) से अधिक है। दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे पुल पर रात 10 बजे यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सीएम ने कहा कि बोट क्लब, मोनेस्ट्री मार्केट, नीली छतरी टेम्पल, यमुना बाजार, गीता घाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलवार को बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। इसे दिल्ली में पहुंचने पर यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा। सचिवालय में हुई इस बैठक के बाद राजस्व मंत्री आतिशी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज की मौजूदगी में केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दो-तीन दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है।

यमुना में अभी जितना भी पानी आ रहा है, वह हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से होते हुए दिल्ली पहुंच रहा है। हथिनीकुंड बैराज को खोलने से यह सारा पानी आता है। हमें इस बैराज की स्थिति की ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हथिनी कुंड में पानी छोड़े जाने की गति को थोड़ा कम करने के लिए कहा गया है। वहां से पानी भी निकालना जरूरी है, लेकिन जितनी तेज गति से दिल्ली की ओर पानी भेजा जा रहा है, अगर उसकी गति को कम कर दिया जाए तो यमुना के स्तर को और ऊपर जाने से रोका जा सकता है।

एक-दो दिन में स्थिति में सुधार आ जाएगा 

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को चिट्ठी लिखने के कुछ देर बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का फोन आया था। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड सिर्फ बैराज है और उसके पीछे कोई जलाशय नहीं है। वहां पानी को रोकने की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए पानी रोका नहीं जा सकता। अब हिमाचल प्रदेश से आने वाला पानी कम होने लगा है और आने वाले एक-दो दिन में स्थिति में सुधार आ जाएगा।



Source link

974100cookie-checkDelhi Yamuna Flood:यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर के पार, केजरीवाल बोले- लोग घर खाली कर दें; Lg ने आज बैठक बुलाई – Delhi Yamuna Flood River S Water Level Reached 208.05 Meters Lg Calls Meeting Tomorrow
Artical

Comments are closed.

‘Because matter became public?’: Priyank Kharge gets nod for US visit; says Centre took ‘U-turn’ | India News     |     Bihar News: Woman Shot Dead In Madhepura Bihar Police Investigation – Bihar News     |     Dj And Fireworks Banned In Village Weddings – Agra News     |     Amar Ujala Yoga Utsav Everyone From Children To Experts Participated International Yoga Day 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Katni News: The Administration Demolished The Wall In Front Of Shri Ram Temple Overnight – Katni News     |     Sri Ganganagar News: District-level Yoga Event Held At Bsf Ground, Instructors Lead Yoga Sessions – Rajasthan News     |     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम से किया आह्वान ‘हम सब मिलकर योग को बनाएं एक वैश्विक जन आंदोलन’     |     Travelling On Kiratpur-manali Four Lane Will Become More Expensive, Toll Fee Will Increase – Amar Ujala Hindi News Live     |     केएल राहुल ने ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत के सामने जोड़े हाथ, BCCI का ये वीडियो हो गया सुपर वायरल     |     मराठी एक्टर ने की आत्महत्या, काम नहीं मिलने के चलते उठाया कदम, दोस्त ने दी जानकारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088