Deputy Cm Mukesh Agnihotri Met Saint Premananda In Vrindavan Fulfilled His Wife Last Wish – Amar Ujala Hindi News Live

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री/प्रेमानंद जी महाराज
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी धर्मपत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए वृंदावन पहुंचे। मथुरा में श्री राधा रानी मंदिर बरसाना, भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि, गोवर्धन के दानघाटी और गोवर्धन गिरिराज मुखारविंद मंदिर के दर्शन किए। वहीं वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन भी किए। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का ईश्वर और परमार्थ में अटूट विश्वास था। वह निरंतर मंदिरों में जाती थी। अपनी पुण्य कमाई पूजा पाठ यज्ञ और गरीबों पर लगाती थीं। संतों से मिलने की भी उनकी जिज्ञासा रहती थी। इस साल के शुरू से ही वह अपनी टीम के साथ मथुरा-वृंदावन का कार्यक्रम तह कर रही थीं और महाराज प्रेमानंद जी से मिलना चाहती थीं, जो संभव ना हुआ।
10 फरवरी, 2024 को उप मुख्यमंत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अकाल निधन हो गया था। सिम्मी अग्निहोत्री की हृदय गति रुक गयी थी। पत्नी की अकाल मृत्यु से मुकेश अग्निहोत्री टूट गए। उन्होंने पत्नी की आखिरी इच्छा प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन कर पूरी की। उपमुख्यमंत्री का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया है। प्रेमानंद जी महाराज ने मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पति को संस्कृत भाषा में भागवत का पाठ करवाने की सलाह दी। कहा गया कि संस्कृत का ज्ञाता पूर्ण निष्ठा के साथ भागवत पाठ को पूरा करेगा। भागवत पाठ सुनने के लिए मुकेश अग्निहोत्री से कहा गया। पिता की जगह पर बेटा या बेटी भी पाठ श्रवण के लिए बैठ सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि संस्कृत में भागवत के पाठ से उन्नति होगी। उन्होंने भागवत पाठ की महिमा बताई। अब आने वाले दिनों में प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री संस्कृत में भागवत का मूल पाठ करेंगे।

Comments are closed.