Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Haryana Crime: पानीपत में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्ष, चार दिन में बच्चियों के साथ दूसरी वारदात Shravan Ashtami Fair Started In Shaktipeeth Jwalamukhi Temple,mata Shri Chintapurni Temple - Amar Ujala Hindi News Live टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, टीम में चोटिल खिलाड़ी की जगह धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री War 2 Trailer Out: इस बार आपस में भिड़ेंगे दो सोल्जर, ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच होगी 'वॉर', देखें ट्रेलर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ALTT, ULLU समेत 25 OTT ऐप्स बैन, अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप Over 1 lakh people flee their homes as Cambodia-Thailand border clash escalates Goa CM Pramod Sawant on DK Shivakumar's "lost his mental balance" remark AR Rahman meets OpenAI CEO Sam Altman, discusses use of AI tools to uplift Indian minds MPESB Recruitment : 752 पदों पर निकली है भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स Bihar News: Father-in-law Gouges Out Daughter-in-law's Eyes Over Food Dispute In Gaya Crime - Amar Ujala Hindi News Live

Dev Deepawali 2024 In Varanasi Live Update Dev Diwali Grand Celebration Of Ganga Ghat In Kashi – Amar Ujala Hindi News Live


06:06 PM, 15-Nov-2024

बाबा मसान नाथ का विशेष श्रृंगार

हरिशचंद्र घाट पर दीपोत्सव के बीच बाबा मसान नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

05:59 PM, 15-Nov-2024

अस्सी घाट पर एक लाख पर्यटकों का लगा जमघट

देव दीपावली के अवसर पर अस्सी घाट पर एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं। मां गंगा की महाआरती देखने के लिए पर्यटक आतुर हैं। लोग हर- हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। 

05:57 PM, 15-Nov-2024

देश के कोने- कोने से काशी की देव दीपावली देखने पहुंचे पर्यटक

देवताओं के धरा पर उतरने का पर्व देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटकों का समूह काशी पहुंचा है। पिछली बार की तुलना में इस साल 25 फीसदी अधिक सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

05:52 PM, 15-Nov-2024

उपमुख्यमंत्री ने जलाया दीप

देव दीपावली के अवसर पर काशी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

05:46 PM, 15-Nov-2024

घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

काशी की देव दीपावली पर देश- दुनिया की नजर टिकी है। इधर, काशी के 84 घाटों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। इस बीच गंगा द्वार पर भीड़ बढ़ने पर लोग बैरिकेडिंग फांदकर जाते देखे गए। 

05:44 PM, 15-Nov-2024

भारत सनातन की भूमि, काशी इसका प्रतीक

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत सनातन की भूमि है। काशी इसका प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने वाली काशी निरंतर विकास कर रही है। सनातन हमें एक रहने और मजबूत रहने का संदेश देता है। 

05:34 PM, 15-Nov-2024

धरती जहां की पारस है, नाम उसका बनारस है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तो मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से प्रदेश बदल रहा है। अपना भारत बदल रहा है और बड़ी तेजी से बदल रहा है। भारत की उपलब्धियों को दुनिया सराह रही है। कहा कि धरती जहां की पारस है, नाम उसका बनारस है।

05:33 PM, 15-Nov-2024

उपराष्ट्रपति ने नमो घाट को बताया दुनिया का सबसे बड़ा घाट

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज वह पल हमारे जीवन में आया है, जिसकी कल्पना मैंने कभी नहीं की थी। ये बहुत बड़ा दायित्व था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैंने सीएम योगी से बोला ये दुनिया का सबसे बड़ा घाट है। उन्होंने कहा भारत के अलावा घाट है कहां?। इस पर उन्होंने नमो पार्वती पतये, हर – हर महादेव का जयकारा लगाया। 

05:24 PM, 15-Nov-2024

पर्यटकों ने की काशी की देव दीपावली की तारीफ

पुणे महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्रालय दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर नीलेश पाटिल अपनी माता पद्मिनी पाठक, पिता सुरेश पाटिल, पत्नी प्रियंका पाटिल, बेटी ऐश्वर्य, बेटा इंद्रनील के साथ काशी में दव दीपावली देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर में पहुंचकर देव दीपावली का नजारा देखा। बताया कि काशी में इस पर्व को मनाने का शानदार अनुभव रहा। 

05:14 PM, 15-Nov-2024

घाटों पर देव दीपावली देखने को उमड़े लोग 

देव दीपावली के अवसर पर गायघाट पर आकर्षक सजावट रही। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। दीपों की श्रृंखला बनाकर लोग उसमें घी और तेल डाल रहे थे। घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा के साथ देवी-देवताओं की अन्य मूर्तियां लोगों को लुभा रही थीं।



Source link

1891450cookie-checkDev Deepawali 2024 In Varanasi Live Update Dev Diwali Grand Celebration Of Ganga Ghat In Kashi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Haryana Crime: पानीपत में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्ष, चार दिन में बच्चियों के साथ दूसरी वारदात     |     Shravan Ashtami Fair Started In Shaktipeeth Jwalamukhi Temple,mata Shri Chintapurni Temple – Amar Ujala Hindi News Live     |     टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, टीम में चोटिल खिलाड़ी की जगह धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री     |     War 2 Trailer Out: इस बार आपस में भिड़ेंगे दो सोल्जर, ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच होगी ‘वॉर’, देखें ट्रेलर     |     सरकार की बड़ी कार्रवाई, ALTT, ULLU समेत 25 OTT ऐप्स बैन, अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप     |     Over 1 lakh people flee their homes as Cambodia-Thailand border clash escalates     |     Goa CM Pramod Sawant on DK Shivakumar’s “lost his mental balance” remark     |     AR Rahman meets OpenAI CEO Sam Altman, discusses use of AI tools to uplift Indian minds     |     MPESB Recruitment : 752 पदों पर निकली है भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स     |     Bihar News: Father-in-law Gouges Out Daughter-in-law’s Eyes Over Food Dispute In Gaya Crime – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088