Dewas:पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया की कार को पिकअप ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में चार लोग घायल – Dewas: Pickup Collided With The Car Of Padma Shri Bhajan Singer Prahlad Singh Tipania Four Injured In Accident

पद्मश्री भजन गायक टिपनिया हुए हादसे का शिकार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवास के मक्सी रोड पर मंगलवार सुबह कार्गो पिकअप वाहन ने पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में टिपनिया समेत चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी इंदौर से उनके गांव लुनियाखेड़ी होते हुए राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से प्रहलाद सिंह टिपानिया उनका पोता हिमांशु, दूसरा पोता मयंक, भतीजा धर्मेंद्र घायल हुए हैं। सभी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए जहां पर उनका उपचार जारी है।

Comments are closed.