हेडलाइंस
Punjab:लाखों देकर सुनहरा भविष्य बनाने मास्को गया था अंबाला का युवक, पगार की जगह मिले करंट के झटके; ऐसे बचा - Ambala Man Goes To Moscow Received Electric Shocks Instead Of Salary Sant Balbir Singh Seec... रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंभी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया He Wanted To Dominate Bihar By Threatening The Police He Was Killed In Encounter By Stf Motihari Bihar News - Bihar News Hpcl Murder Case:बदायूं में आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई - Bulldozer Runs Over Shop Of Accused In Murder Of Hpcl Officers In Budaun Dehradun:गांधी नगर में मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो संचालक सहित तीन गिरफ्तार - Prostitution Busted In Gandhi Nagar On Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand News ... लाल किला ब्लास्ट:दो आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों फरवरी में हुए थे गिरफ्तार - Red Fort Blast Court Sends Two Accused To 15 Day Judicial Custody Both Were Arrested In Fe... Mp News:टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, केंद्र से पुनर्विचार की मांग - Mp News: Protests Against Tet Mandatory Increased, Bjp Mps Came In Support Of Teachers, De... New Criminal Laws 2026:अपराधियों की काली कमाई पर अब पुलिस का क्या है एक्शन प्लान? - New Criminal Laws 2026: What Is The Police's Action Plan Now On The Black Money Of Criminals? Rajya Sabha Election:वोट रद्द होने से देर रात तक सस्पेंस, बढ़ी रही कांग्रेस की धड़कनें; दिल्ली तक नेता सक्रिय - Haryana Rajya Sabha Polls Congress On Edge Amid Cross-voting Buzz Politics Updates In Hi... Hp Budget Session:बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब - 834 Questions Received For The Next Phase Of The Himachal Budget Session

Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर लगा ‘ग्रहण’, बदली गई रिलीज डेट, अब कब आएगी रणवीर सिंह की फिल्म की ग्रैंड झलक?


Dhurandhar 2 ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM DHURANDHAR
रणवीर सिंह।

बॉलीवुड के गलियारों में इस समय सबसे बड़ी चर्चा रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर को लेकर है। फिल्म की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसके ट्रेलर लॉन्च के पीछे चल रहा ड्रामा किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं लग रहा है। पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि ट्रेलर होली के दिन रिलीज किया जाएगा। फिर एक अपडेट सामने आया कि ये होली से एक दिन पहले ही रिलीज होगा। अब बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर आखिरी मिनट में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है।

ज्योतिष और चंद्र ग्रहण का साया

पहले यह खबर आई थी कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार 3 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सोमवार आते-आते जियो स्टूडियोज ने अपनी योजना बदल दी। बॉलीवुड हंगामा को एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज करने की योजना कोई अफवाह नहीं थी, बल्कि मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली थी। अचानक हुए इस बदलाव का कारण चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक, ‘मेकर्स को सलाह दी गई कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिसे किसी भी नई शुरुआत के लिए शुभ नहीं माना जाता। ग्रहण का समय सुबह 9:39 बजे से शाम 6:46 बजे तक बताया गया है। चूंकि ट्रेलर आमतौर पर दोपहर के समय लॉन्च किए जाते हैं, जो ग्रहण के सूतक काल में ही आता है, इसलिए टीम ने जोखिम न लेते हुए इसे स्थगित करने का फैसला किया।’

NMACC इवेंट से डिजिटल लॉन्च तक का सफर

ट्रेलर लॉन्च की प्लानिंग में यह पहला बदलाव नहीं है। इससे पहले फरवरी में चर्चा थी कि मेकर्स मुंबई के भव्य नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में एक बड़ा रेड कार्पेट इवेंट करेंगे। लेकिन बाद में उस मेगा इवेंट का विचार छोड़ दिया गया और टीम ने 3 मार्च को सीधे डिजिटल लॉन्च करने का मन बनाया था। अब, ग्रहण के कारण पैदा हुई बाधा के बाद, उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेलर 5 मार्च को बिना किसी बड़े तामझाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि सटीक तारीख पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ बनाम ‘टॉक्सिक’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी एक भारतीय जासूस (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के आपराधिक सिंडिकेट और राजनीतिक तंत्र में घुसपैठ करता है। इस सीक्वल में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, लेकिन असली मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर होगा। ‘धुरंधर’ का सीधा मुकाबला ‘केजीएफ’ फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से होने जा रहा है। जहां ‘धुरंधर’ के ट्रेलर पर सस्पेंस है, वहीं यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Dhurandhar 2 Trailer: 4 घंटे लंबी होगी ‘धुरंधर 2’, होली से पहले ही मिलेगा बड़ा सरप्राइज, तय हुई ट्रेलर की रिलीज डेट

शादी के जश्न के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दी बड़ी सौगात, संवारेंगे तेलंगाना के बच्चों का भविष्य

Latest Bollywood News





Source link

4540570cookie-checkDhurandhar 2 के ट्रेलर पर लगा ‘ग्रहण’, बदली गई रिलीज डेट, अब कब आएगी रणवीर सिंह की फिल्म की ग्रैंड झलक?
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Punjab:लाखों देकर सुनहरा भविष्य बनाने मास्को गया था अंबाला का युवक, पगार की जगह मिले करंट के झटके; ऐसे बचा – Ambala Man Goes To Moscow Received Electric Shocks Instead Of Salary Sant Balbir Singh Seechewal     |     रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंभी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया     |     He Wanted To Dominate Bihar By Threatening The Police He Was Killed In Encounter By Stf Motihari Bihar News – Bihar News     |     Hpcl Murder Case:बदायूं में आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई – Bulldozer Runs Over Shop Of Accused In Murder Of Hpcl Officers In Budaun     |     Dehradun:गांधी नगर में मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो संचालक सहित तीन गिरफ्तार – Prostitution Busted In Gandhi Nagar On Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand News In Hindi     |     लाल किला ब्लास्ट:दो आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों फरवरी में हुए थे गिरफ्तार – Red Fort Blast Court Sends Two Accused To 15 Day Judicial Custody Both Were Arrested In February In Delhi     |     Mp News:टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, केंद्र से पुनर्विचार की मांग – Mp News: Protests Against Tet Mandatory Increased, Bjp Mps Came In Support Of Teachers, Demanded Reconsiderati     |     New Criminal Laws 2026:अपराधियों की काली कमाई पर अब पुलिस का क्या है एक्शन प्लान? – New Criminal Laws 2026: What Is The Police’s Action Plan Now On The Black Money Of Criminals?     |     Rajya Sabha Election:वोट रद्द होने से देर रात तक सस्पेंस, बढ़ी रही कांग्रेस की धड़कनें; दिल्ली तक नेता सक्रिय – Haryana Rajya Sabha Polls Congress On Edge Amid Cross-voting Buzz Politics Updates In Hindi     |     Hp Budget Session:बजट सत्र के अगले चरण के लिए 834 प्रश्न आए, विशेषाधिकार मामलों में देरी पर मुख्य सचिव तलब – 834 Questions Received For The Next Phase Of The Himachal Budget Session     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088