Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
After Shashi Tharoor's delegation expresses disappointment, Colombia withdraws statement for Pakistan | India News राशिफल: बुधादित्य योग में 7 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, करियर-कारोबार में होगा लाभ, मिलेगा भरपूर धन Siwan: Accident During Weapon Verification, Jdu Leader's Bodyguard Shot, Mangal Pandey, Poor Health System - Amar Ujala Hindi News Live Teenager Committed Suicide By Hanging Herself In Lucknow And Only Son Of Family Died By Drowning In Gomti - Amar Ujala Hindi News Live Maha Kumbh Of Mahila Shakti In Bhopal: Pm Modi Will Give Many Gifts To Madhya Pradesh, Can Give A Strong Messa - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: For The First Time In Rajasthan, A Bridge For Water Will Be Built Using Aqueduct Technology - Amar Ujala Hindi News Live Sports News: पहला महिला अंडर-19 टूर्नामेंट 5 जून से, एचपीसीए ने जारी किया शेड्यूल, चंडीगढ़ में होंगे मुकाबले हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या नहीं है सबकुछ ठीक, एलिमिनेटर मैच में दोनों के बीच दिखा टशन, देखें VIDEO अर्जुन कपूर के डूबते करियर पर कसा तंज, बहन के सामने ही उड़ गई खिल्ली, अर्चना पूरन सिंह ने पीट लिया माथा Marching into history: NDA's first women cadets graduate | India News

Dispute Between Two Parties Over Celebrating Ravidas Jayanti In Kaithal, Five Women Injured In Stone Pelting; – Amar Ujala Hindi News Live


Dispute between two parties over celebrating Ravidas Jayanti in Kaithal, five women injured in stone pelting;

शिकायत देते लोग
– फोटो : संवाद

विस्तार


कैथल के बलराज नगर में वीरवार को संत रविदास जयंती के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पांच महिलाएं घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल कविता व लाजवंती को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Trending Videos

बलराज नगर में वीरवार शाम को रविदास जयंती के उपलक्ष में सत्संग हो रहा था और पालकी की तैयारी चल रही थी। इस बीच कुछ युवकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और पांच महिलाएं घायल हो गई। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के बताए जाते हैं। फिलहाल इलाके में माहौल सामान्य है।

आंबेडकर सभा के प्रधान जगदीश चंद्र के अनुसार कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर विवाद खड़ा किया और दलित समाज को सत्संग करने से रोकने का प्रयास किया। सभा के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में डीसी और एसपी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आंबेडकर सभा के प्रधान की शिकायत पर मोनू और प्रवीण नाम के युवक को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अभी तक ऐसी कोई बात उनके सामने नहीं आई है कि रविदास जयंती मनाने को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ है। गंभीर रूप से घायल महिला कविता वह लाजवंती को शहर के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उनके बयान दर्ज करके मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

यह है पूरा मामला

आंबेडकर सभा के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम बलराज नगर में उनके समाज की महिलाओं की ओर से संत रविदास जयंती मनाने के लिए सत्संग और पालकी यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तभी कुछ शरारती युवाओं ने पालकी यात्रा निकालने का विरोध किया, जिससे माहौल गर्मा गया। देखते ही  विवाद अधिक बढ़ गया और युवाओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया।

जिसमें पांच महिलाएं जख्मी हुई, दो महिलाओं को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील की है। वहीं, घटना के बाद दलित समाज के लोग कैथल एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि संत रविदास जयंती को लेकर जानबूझकर विवाद किया और दलित समाज के लोगों को सत्संग करने से रोका गया।



Source link

2338040cookie-checkDispute Between Two Parties Over Celebrating Ravidas Jayanti In Kaithal, Five Women Injured In Stone Pelting; – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

After Shashi Tharoor’s delegation expresses disappointment, Colombia withdraws statement for Pakistan | India News     |     राशिफल: बुधादित्य योग में 7 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, करियर-कारोबार में होगा लाभ, मिलेगा भरपूर धन     |     Siwan: Accident During Weapon Verification, Jdu Leader’s Bodyguard Shot, Mangal Pandey, Poor Health System – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teenager Committed Suicide By Hanging Herself In Lucknow And Only Son Of Family Died By Drowning In Gomti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maha Kumbh Of Mahila Shakti In Bhopal: Pm Modi Will Give Many Gifts To Madhya Pradesh, Can Give A Strong Messa – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: For The First Time In Rajasthan, A Bridge For Water Will Be Built Using Aqueduct Technology – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sports News: पहला महिला अंडर-19 टूर्नामेंट 5 जून से, एचपीसीए ने जारी किया शेड्यूल, चंडीगढ़ में होंगे मुकाबले     |     हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या नहीं है सबकुछ ठीक, एलिमिनेटर मैच में दोनों के बीच दिखा टशन, देखें VIDEO     |     अर्जुन कपूर के डूबते करियर पर कसा तंज, बहन के सामने ही उड़ गई खिल्ली, अर्चना पूरन सिंह ने पीट लिया माथा     |     Marching into history: NDA’s first women cadets graduate | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088