Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Maharashtra: छात्रा की पिटाई करने वाली शिक्षिका पर केस; दंगों के आरोपी के परिजनों ने तोड़फोड़ का किया विरोध Jaipur News: अष्टमी पर माता को जात देने पहुंचे श्रद्धालु, जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ कालका-शिमला सेक्शन: अब एयर ब्रेक सिस्टम से लैस कोच उपलब्ध कराने की तैयारी, पहाड़ी क्षेत्र में कारगर होगी तकनीक Fake Appointment Letter For A Govt Job Was Made And Was Also Sent For Verification, Know The Whole Matter - Amar Ujala Hindi News Live PBKS vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: पंजाब किंग्स या राजस्थान किसका पलड़ा रहेगा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है? Free Fire Max के 100% एक्टिव Redeem Codes जारी, आज फ्री मिलेंगे Gun Skin और Diamonds फ्रिज जैसा ठंडा हो जाएगा मटके का पानी, गर्मियों के मौसम में इस देसी जुगाड़ को जरूर आजमाएं मेटल स्टॉक पर आज भारी बिकवाली का प्रेशर, वेदांता-टाटा स्टील को लगा सबसे ज्यादा झटका Block Heel Mules For Women That Will Go Perfectly With Every Outfit

Durga Puja: Pandavas Had Established Mother Forest Goddess Durga, Pm Nehru Had Come Here And Worshiped; Supaul – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद

Updated Thu, 10 Oct 2024 05:01 PM IST

Bihar News: शारदीय नवरात्र के दौरान मां वन देवी दुर्गास्थान में पूजा का खास महत्व है। पांच साल पूर्व सरकार ने इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिया था। यहां सालों भर कोसी-सीमांचल सहित नेपाल से आए भक्तों का तांता लगा रहता है। 

 


Durga Puja: Pandavas had established Mother Forest Goddess Durga, PM Nehru had come here and worshiped; Supaul

मां वन देवी।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सुपौल जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर सुपौल सिहेश्वर मुख्य मार्ग में अवस्थित हरदी का मां वन देवी दुर्गास्थान शक्ति पीठ के रूप में विख्यात है। यहां स्थापित पिंडरूपी मां वन देवी दुर्गा को सिद्धपीठ के रूप में माना जाता है और आसपास के ग्रामीण सहित कोसी-सीमांचल और नेपाल से आए श्रद्धालुओं का यहां सालों भर तांता लगा रहता है।मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की माता हर मनोकामना पूरी करती है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। हालांकि मंगलवार और शुक्रवार को पूजा की विशेष महत्ता मानी जाती है। नवरात्र के समय यहां किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है। बावजूद पूजा अर्चना के लिए नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। हरदी-अजान स्थित मां बन देवी दुर्गा की ख्याति काफी दूर-दूर तक फैली हुई है। मंदिर का इतिहास पांडव काल से जुड़ा हुआ है।

Trending Videos

राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए वीर लोरिक ने की थी स्थापना

पौराणिक कथाओं के अनुसार अज्ञातवास के दौरान पांडवों द्वारा हरदी-अजान में मां बन दुर्गा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई थी। लोगों का यह भी मानना है कि वीर लोरिक यूपी के गौरा गांव से पांचवीं शताब्दी में हरदी आये थे। जहां के तत्कालीन राजा महबैर के अत्याचार से प्रजा को निजात दिलाने के फैसले के साथ ही वीर लोरिक यहीं रह गए थे। उसी समय मां वन दुर्गा के परम उपासक वीर लोरिक ने उपासना के लिए हरदी में मां भगवती की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की थी। तब से लेकर आज तक इस स्थल पर मां की पूजा नियमित रूप से की जा रही है।

पंडित नेहरू ने अपने प्रथम कार्यकाल में की थी यहां पूजा

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने प्रथम कार्यकाल में ही मां देवी बन दुर्गा की पूजा-अर्चना की था। इसका जिक्र नेहरू जी द्वारा लिखित पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भी है। पुस्तक में मां देवी वन दुर्गा हरदी स्थान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया है। हालांकि लंबे अरसे तक सरकार और प्रशासन की उपेक्षा के कारण मंदिर और इसके परिसर का समुचित विकास नहीं हो सका। सुपौल विधानसभा के विधायक सह सूबे के ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के अथक प्रयास से राज्य सरकार ने इस स्थल को करीब पांच साल पूर्व ही पर्यटक स्थल घोषित किया। सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से हर वर्ष जिला प्रशासन द्वारा यहां लोरिक महोत्सव मनाया जाता है। वही अब पिपरा विधानसभा के विधायक रामविलास कामत भी मां वन देवी दुर्गा स्थान शक्ति पीठ को विकसित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।



Source link

1684570cookie-checkDurga Puja: Pandavas Had Established Mother Forest Goddess Durga, Pm Nehru Had Come Here And Worshiped; Supaul – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Maharashtra: छात्रा की पिटाई करने वाली शिक्षिका पर केस; दंगों के आरोपी के परिजनों ने तोड़फोड़ का किया विरोध     |     Jaipur News: अष्टमी पर माता को जात देने पहुंचे श्रद्धालु, जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़     |     कालका-शिमला सेक्शन: अब एयर ब्रेक सिस्टम से लैस कोच उपलब्ध कराने की तैयारी, पहाड़ी क्षेत्र में कारगर होगी तकनीक     |     Fake Appointment Letter For A Govt Job Was Made And Was Also Sent For Verification, Know The Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |     PBKS vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: पंजाब किंग्स या राजस्थान किसका पलड़ा रहेगा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी     |     नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है?     |     Free Fire Max के 100% एक्टिव Redeem Codes जारी, आज फ्री मिलेंगे Gun Skin और Diamonds     |     फ्रिज जैसा ठंडा हो जाएगा मटके का पानी, गर्मियों के मौसम में इस देसी जुगाड़ को जरूर आजमाएं     |     मेटल स्टॉक पर आज भारी बिकवाली का प्रेशर, वेदांता-टाटा स्टील को लगा सबसे ज्यादा झटका     |     Block Heel Mules For Women That Will Go Perfectly With Every Outfit     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088