dussehra 2024 ayudha puja ravan dahan shubh muhurat time दशहरा के दिन के ये हैं शुभ मुहूर्त, नोट कर लें आयुध पूजा और रावण दहन का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
हर वर्ष देश भर में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को है। दशहरा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ होता है। इस दिन को आयुध पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को लेकर हिंदू धर्म ग्रंथों में कई कथाएं वर्णित हैं। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के दिन भगवान श्री राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। एक अन्य मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। आइए जानते हैं, इस दिन के सभी शुभ मुहूर्त-
दशमी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 12, 2024 को 10:58 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त – अक्टूबर 13, 2024 को 09:08 ए एम बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ – अक्टूबर 12, 2024 को 05:25 ए एम बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त – अक्टूबर 13, 2024 को 04:27 ए एम बजे
आयुध पूजा विजय मुहूर्त – 02:03 पी एम से 02:49 पी एम
अवधि – 00 घण्टे 46 मिनट्स
विजय मुहूर्त – 02:03 पी एम से 02:49 पी एम
अवधि – 00 घण्टे 46 मिनट्स
अपराह्न पूजा का समय – 01:17 पी एम से 03:35 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 19 मिनट्स
रावण दहन शुभ मुहूर्त शाम 05:53 बजे से शाम 07:27 बजे तक रहेगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.