Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का हुआ गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा निर्माण खेल-खेल में हुई दिल्लगी: पति को भूल ऑनलाइन गेम में महिला कर बैठी मोहब्बत, फिर 900KM दूर से आ धमका आशिक Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित Woman Showed Bravery And Caught A Criminal In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav Says Son Cried Many Times Out Of Emotion - Amar Ujala Hindi News Live Kota News: मंत्री खर्रा और राजेंद्र सिंह राठौर ने किया कांग्रेस पर हमला, कुर्सी को लेकर DNA पर उठाए सवाल Hrtc Volvo Buses: 24 New Volvo Buses Reached Himachal After Travelling 2700 Km - Amar Ujala Hindi News Live कोहली-रोहित का जलवा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी रह गया दंग; इस सीरीज के बिक गए सारे टिकट मलाइका अरोड़ा को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें

Easy way to make lord Krishna costume and Jewellery for kids at home for Janmashtami look जन्माष्टमी पर बच्चे को बना रहीं कान्हा तो नहीं पड़ेगी मार्केट जाने की जरूरत, घर पर ही बना लें कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, लाइफस्टाइल


26 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस खास त्यौहार पर लोग अलग-अलग तरह से श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अपने घर पर सेलिब्रेट करते हैं। घर और मंदिर को खास अंदाज में सजाया जाता है। भजन संध्या का आयोजन किया जाता है और कई जगह पर श्री कृष्णलीला का भी आयोजन होता है। जिन घरों में बच्चे होते हैं, अक्सर लोग उन्हें श्रीकृष्णा और राधा के रूप में तैयार करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को कृष्ण या राधा के रूप में तैयार करना चाहते हैं तो, इस जन्माष्टमी घर पर ही अपने बच्चे के लिए आसानी से कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी तैयार कर सकते हैं।

दुपट्टे से बनाएं धोती

धोती एक पारंपरिक परिधान है। भगवान श्री कृष्णा भी अपने बाल्यकाल में पीले रंग की धोती पहना करते थे। जन्माष्टमी के पर्व पर आप अपने बच्चे को श्री कृष्ण के रूप में तैयार करने के लिए पीले रंग के दुपट्टे को धोती के रूप में बच्चे को पहना सकते हैं। ये आरामदायक भी रहेगी और बच्चे को ट्रेडिशनल लुक भी देगी।

माथे पर पहनाएं मोर-मुकुट

श्री कृष्ण अपने माथे पर मुकुट के साथ मोर पंख पहना करते थे। मुकुट और मोर पंख के बिना श्री कृष्ण का लुक अधूरा है। घर पर बच्चों को श्री कृष्ण के रूप में तैयार करने के लिए माथे पर मुकुट जरूर पहनाएं। मुकुट बनाने के लिए आप कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार्डबोर्ड पर मुकुट जैसी शेप बना कर कट कर लें। फिर उसे बीड्स और क्रिस्टल्स की मदद से डेकोरेट कर लें। एक मोरपंख लगाकर लुक को कंप्लीट करें। किसी धागे की मदद से मुकुट बच्चे के सर पर बांध दें।

घर पर ही बनाएं आभूषण

जन्माष्टमी के पर्व पर आपको अपने बच्चों के लिए मार्केट से आभूषण खरीदने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। सफेद मोती मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें किसी धागे में गूंथकर खूबसूरत मटर माला तैयार कर सकते हैं। हाल ही में राखी का त्यौहार बीता है तो सबके घर में राखियां जरूर होंगी। रंग-बिरंगी राखियों का इस्तेमाल बाजूबंद के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा पैरों में पायल और हाथों में कड़े पहनाकर बच्चे को श्रीकृष्ण के रूप में तैयार किया जा सकता है।

हाथों में पकड़ाएं बांसुरी

हम सब जानते हैं कि श्री कृष्ण को बांसुरी बजाना बहुत पसंद है। इनके बालरूप में इनके हांथ में हमेशा बांसुरी रहती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चों को कृष्ण का रूप देने के लिए उनके हाथों में बांसुरी जरूर पकड़ाएं। आप मार्केट से एक बांसुरी खरीद कर ला सकते हैं और उसे कलरफुल कपड़े और मोतियों की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी चार्ट पेपर को मोड़कर भी आप घर पर ही बांसुरी बना सकते हैं।



Source link

1373490cookie-checkEasy way to make lord Krishna costume and Jewellery for kids at home for Janmashtami look जन्माष्टमी पर बच्चे को बना रहीं कान्हा तो नहीं पड़ेगी मार्केट जाने की जरूरत, घर पर ही बना लें कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का हुआ गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा निर्माण     |     खेल-खेल में हुई दिल्लगी: पति को भूल ऑनलाइन गेम में महिला कर बैठी मोहब्बत, फिर 900KM दूर से आ धमका आशिक     |     Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित     |     Woman Showed Bravery And Caught A Criminal In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav Says Son Cried Many Times Out Of Emotion – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota News: मंत्री खर्रा और राजेंद्र सिंह राठौर ने किया कांग्रेस पर हमला, कुर्सी को लेकर DNA पर उठाए सवाल     |     Hrtc Volvo Buses: 24 New Volvo Buses Reached Himachal After Travelling 2700 Km – Amar Ujala Hindi News Live     |     कोहली-रोहित का जलवा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी रह गया दंग; इस सीरीज के बिक गए सारे टिकट     |     मलाइका अरोड़ा को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट     |     शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088