Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Cyber Fraud Of More Than 12 Crores Through Closed Bank Accounts - Banswara News Water Problem In Haryana - Amar Ujala Hindi News Live Mid-day Meal Himachal Students Will Get Nutritious Food Every Day Diet Increased By Rs 1.47 - Amar Ujala Hindi News Live मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचना पक्का! ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं पाएगा? लग्जरी गाड़ी में सैर, डिजाइनर कपड़े, कुछ ऐसी थी अंबानी फैमिली के पेट डॉग हैप्पी की ठाठ-बाट वाली लैविश लाइफ Internet और WiFi के बिना मोबाइल पर चलेगा Live TV, सस्ते फोन में मिलेगी Direct to Mobile की सुविधा RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सल... UP Weather : आज तराई वाले इलाकों, दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; वज्रपात की चेतावनी

Economic Survey: जरूरी सामान की कीमत काबू में, भारत में दुनिया के मुकाबले खुदरा महंगाई कम


Inflation - India TV Paisa

Photo:ECONOMY SURVEY महंगाई

भारी बारिश के बीच इन दिनों ​सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंचे हुए हैं। इसके चलते लोगों के किचन का बजट बढ़ गया है। जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.08% पर पहुंच गई है। हालांकि, सरकार का इकोनॉमी सर्वे में कहना है कि देश में जरूरी सामान की कीमत काबू में है। इतना ही नहीं, भारत में दुनिया के मुकाबे खुदरा महंगाई कम है। इकोनॉमी सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी और उसके बाद के भू-राजनीतिक तनावों ने महंगाई के मोर्चे पर काफी चुनौतियां पेश कीं हैं। महामारी के कारण सप्लाई में रुकावट और वैश्विक संघर्षों के कारण वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने भारत को काफी प्रभावित किया। परिणामस्वरूप, वित्त वर्ष 22 और वित्त वर्ष 23 में मुख्य उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं में मूल्य दबाव देखा गया। पिछले दो वर्षों में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण खाद्य कीमतों पर असर पड़ा। इन घटनाक्रमों के चलते वित्त वर्ष 23 और वित्त वर्ष 24 में महंगाई में वृद्धि हुई थी। 

महंगाई का काबू करने के लिए कदम उठाए गए

हालांकि, सरकार द्वारा विवेकपूर्ण मौद्रिक नीति और कैलिब्रेटेड व्यापार नीति उपायों के साथ-साथ मजबूत उत्पादन वृद्धि ने वित्त वर्ष 24 में मुख्य मुद्रास्फीति को चार साल के निचले स्तर पर लाने में मदद की। सामान्य मानसून की उम्मीद और प्रमुख आयातित वस्तुओं की वैश्विक कीमतों में नरमी भारतीय रिजर्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारत के लिए किए गए महंगाई काबू में रहने के अनुमानों को बल देती है। इसके अलावा, मध्यम से दीर्घावधि महंगाई को काबू करने के लिए मूल्य निगरानी तंत्र के साथ-साथ दालों और खाद्य तेलों जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्रित प्रयासों को बल दिया जाएगा। अभी भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है।

महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के बैंकों ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की। भारत के केंद्रीय बैंक ने महंगाई को काबू करने के लिए कदम उठाएं। इसका असर भी दिखा। IMF के आंकड़ों के अनुसार, भारत की मुद्रास्फीति दर 2022 और 2023 में वैश्विक औसत और ईएमडीई की तुलना में कम रही।

महंगाई लक्ष्य सीमा के भीतर

2023 में भारत की मुद्रास्फीति दर 2 से 6 प्रतिशत के लक्ष्य सीमा के भीतर थी। अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, भारत में 2021-2023 के त्रैवार्षिक औसत महंगाई में उतार—चढ़ाव सबसे कम था। भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक मांग-आपूर्ति असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत की मुद्रास्फीति दर 2023 में वैश्विक औसत से 1.4 प्रतिशत अंक कम थी। सर्वेक्षण खुदरा मुद्रास्फीति और इसके घटकों के रुझान पर बात करता है। 

Latest Business News





Source link

1247370cookie-checkEconomic Survey: जरूरी सामान की कीमत काबू में, भारत में दुनिया के मुकाबले खुदरा महंगाई कम
Artical

Comments are closed.

Cyber Fraud Of More Than 12 Crores Through Closed Bank Accounts – Banswara News     |     Water Problem In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mid-day Meal Himachal Students Will Get Nutritious Food Every Day Diet Increased By Rs 1.47 – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचना पक्का! ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं पाएगा?     |     लग्जरी गाड़ी में सैर, डिजाइनर कपड़े, कुछ ऐसी थी अंबानी फैमिली के पेट डॉग हैप्पी की ठाठ-बाट वाली लैविश लाइफ     |     Internet और WiFi के बिना मोबाइल पर चलेगा Live TV, सस्ते फोन में मिलेगी Direct to Mobile की सुविधा     |     RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें     |     Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका     |     Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सलाह, कहा     |     UP Weather : आज तराई वाले इलाकों, दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; वज्रपात की चेतावनी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088