50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ED के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 12 जून को देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के समन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर कांग्रेस कल 12 जून को देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी कर रही है। सोमवार को राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी से सामने पेश होना है। राहुल गांधी की पेशी को लेकर दिल्ली में बड़े शक्ति प्रदर्शन के अलावा देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर सकती है।

कांग्रेस ने ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले सभी सांसदों को पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा है। सांसदों के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ ईडी दफ्तर तक मार्च करेंगे। कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी और कर्नाटक के विधायक दिनेश गुंडु राव का कहना है कि, हम 13 जून को अपने नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगे। बीजेपी द्वारा ईडी के घोर दुरुपयोग को बेनकाब करने के लिए, हम अपने नेता के साथ खड़े हैं और पूरी ताकत के साथ इस फासीवादी ताकत का मुकाबला करेंगे।भारत की जनता को समझना होगा कि देश का संविधान खतरे में है।

सोनिया गांधी नहीं हो सकीं पेश 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित होने की वजह से बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं हो सकीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है, जिसे ईडी की ओर से दे दिया गया है। ईडी अब सोनिया गांधी को नए समन जारी करेगी।

कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ साजिश रच रही मोदी सरकार 
नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर अपनी नाकामियों को छिपाने में बुरी तरह विफल होने की वजह से छटपटा रही है। देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

572460cookie-checkED के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 12 जून को देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Artical

Comments are closed.

Bihar News Teacher Commits Suicide By Hanging Himself In Jehanabad This Is Reason Being Told – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fake Weight Done In Kushti 2 Years Ban On Player Up Wrestling Association Took Action – Amar Ujala Hindi News Live     |     Person Swept Away In River Incident Took Place At Confluence Of Karnaprayag Alaknanda And Pindar Rivers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: Officer Threatens To Shoot District President – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: Raid In Semal Khurd, Notorious For Cyber Crimes, Villagers Clashed With Police To Free The Accuse – Alwar News     |     If You Drive Without Permit Or With Incomplete Documents, You Will Automatically Be Fined – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK के पास अभी भी प्लेऑफ में एंट्री करने का मौका, इस समीकरण से बन सकता है बिगड़ा काम     |     8 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज में मिलेगा सस्पेंस का डबल डोज, 1 भी सीन नहीं कर पाएंगे स्किप     |     रिटर्न का बादशाह बना सोना, 12 महीने में ₹100000 का निवेश बढ़कर हुआ अब इतना, म्यूचुअल फंड, FD रेस में ही नहीं     |     Ambulance And Car Collide In Ferozepur, Woman Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088