
राव दान सिंह।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी की दबिश की सूचना है। अलसुबह केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके एक आवास पर देखी गई है। दान सिंह ने भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
Trending Videos
वह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की दबिश बन सकता है मुद्दा
भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एमएलए के आवास पर ईडी की दबिश राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं महेंद्रगढ़ में एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रैली भी की थी।
कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को इस लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। यहां से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटा था, जिसके बाद दोनों खेमों में आपसी खींचतान दिखी थी और किरण चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
दान सिंह का परिचय
दान सिंह की उम्र 64 साल है और एमए, एलएलबी, एमबीए, कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में डिप्लोमा किया हुआ है। राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं।

Comments are closed.