Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Can't believe Vijaybhai is no more': PM Modi on Vijay Rupani's demise; ex-Gujarat CM died in Ahmedabad air crash | India News जगन्नाथ पुरी: दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, जहां रोज बनता है 56 भोग, बाहर आते ही फैल जाती है सुगंध! Nalanda: Bihar Gets 26 New Deputy Superintendents Of Police, Convocation Ceremony Concluded At Rajgir Academy - Amar Ujala Hindi News Live Highest Temperature Ever Know How Does High Temperature Affect Our Health - Amar Ujala Hindi News Live Raja Mahendra Pratap Singh University: एमए हिंदी के चौथे पेपर की परीक्षा की निरस्त, अब होगी 18 जून को Damoh News: Union Minister Virendra Khatik Went Out Walking On The Streets Of The City - Damoh News Rajasthan: नरैना पेट्रोल पंप हत्या कांड; 24 घंटे में दोनों हत्यारे गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और थार गाड़ी बरामद Himachal Pradesh: कसोल में होमगार्ड जवान से धक्कामुक्की, पिस्टल तानी; क्रॉस एफआईआर दर्ज पहली बार इस लीग में खेलेंगे पाकिस्तान के बाबर आजम, फ्रेंचाइजी ने खुद किया बड़ा ऐलान 'हे भगवान...सुन्न हूं', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर 24 घंटे बाद आया अमिताभ बच्चन का पोस्ट, भड़के नेटिजन्स

Energy Minister Knocked On Doors All Night Regarding The Problem Of Power Cuts, Suspended Two Engineers – Gwalior News


मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह नगर ग्वालियर में बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच अंचल में इस समय तापमान 45 डिग्री है और ऐसे में  बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसे लेकर लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात भर सड़क पर रहे, इस दौरान उन्होंने निरीक्षण किया और लोगों से भी संवाद किया। ऊर्जा मंत्री ने घर पर आराम से सो रहे दो इंजीनियरों को भी सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा वकील पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़; पर डॉक्टर के शब्दों ने किया सन्न

रात भर भ्रमण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों के दरवाजों पर जाकर पूछा कि बिजली से कितनी समस्या आ रही है और कितनी कटौती हो रही है। सभी लोगों ने बताया कि बिजली की कटौती से बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा है, ऐसे में बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने कॉल सेंटर में आई उपभोक्ताओं की शिकायतों की जानकारी ली। फूलबाग जोन के तुलसी विहार, पड़ाव और रमटापुरा के निवासियों से फोन पर संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। तोमर ने विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक नितिन मांगलिक को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, मोतीझील और सिकंदर कम्पू जोन का भी औचक निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

मीडिया से बातचीत में तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सरकार की मंशा है कि सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले। उन्होंने कहा कि आज रात भी वे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। शिकायतों का समाधान समय पर हो और मेंटेनेंस तत्काल किया जाए। मंत्री ने कहा कि  तानसेन नगर में बिजली गुल होने और मेंटेनेंस में देरी के कारण दोनों सब-इंजीनियरों को निलंबित किया गया है।



Source link

2797610cookie-checkEnergy Minister Knocked On Doors All Night Regarding The Problem Of Power Cuts, Suspended Two Engineers – Gwalior News
Artical

Comments are closed.

‘Can’t believe Vijaybhai is no more’: PM Modi on Vijay Rupani’s demise; ex-Gujarat CM died in Ahmedabad air crash | India News     |     जगन्नाथ पुरी: दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, जहां रोज बनता है 56 भोग, बाहर आते ही फैल जाती है सुगंध!     |     Nalanda: Bihar Gets 26 New Deputy Superintendents Of Police, Convocation Ceremony Concluded At Rajgir Academy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Highest Temperature Ever Know How Does High Temperature Affect Our Health – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raja Mahendra Pratap Singh University: एमए हिंदी के चौथे पेपर की परीक्षा की निरस्त, अब होगी 18 जून को     |     Damoh News: Union Minister Virendra Khatik Went Out Walking On The Streets Of The City – Damoh News     |     Rajasthan: नरैना पेट्रोल पंप हत्या कांड; 24 घंटे में दोनों हत्यारे गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और थार गाड़ी बरामद     |     Himachal Pradesh: कसोल में होमगार्ड जवान से धक्कामुक्की, पिस्टल तानी; क्रॉस एफआईआर दर्ज     |     पहली बार इस लीग में खेलेंगे पाकिस्तान के बाबर आजम, फ्रेंचाइजी ने खुद किया बड़ा ऐलान     |     ‘हे भगवान…सुन्न हूं’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर 24 घंटे बाद आया अमिताभ बच्चन का पोस्ट, भड़के नेटिजन्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088