Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

EPFO ने PF अकाउंट होल्डर के लिए किये ये 5 बड़े बदलाव, मेंबर हैं जानिए आपके लिए क्या है नया?


EPFO

Photo:FILE ईपीएफओ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने अंशधारकों के लिए इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं। ईपीएफओ की ओर से किए गए बदलाव से करीब 7 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्यों को कई तरह की सहूलियत मिलेगी। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में भी कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। आइए EPFO के 2025 के पांच सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में जानते हैं।

1. प्रोफाइल अपडेट करना हुआ बेहद आसान

EPFO ने अब प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है, तो अब आप बिना किसी दस्तावेज के अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम और नौकरी शुरू करने की तारीख जैसी जानकारियां ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

2. PF ट्रांसफर करना अब हुआ आसान

पहले नौकरी बदलते समय PF ट्रांसफर करना एक लंबी और कई बार परेशानी वाली प्रक्रिया थी। कंपनी की मंजूरी के बिना काम नहीं हो पाता था। लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान कर दी गई है। अब ज्यादातर मामलों में PF ट्रांसफर के लिए पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। इससे PF का पैसा नए खाते में जल्दी और आसानी से ट्रांसफर हो जाता है।

3. ज्वाइंट डिक्लेरेशन करना आसान हुआ

EPFO ​​ने ज्वाइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अगर आपका UAN आधार से लिंक है या आधार पहले से सत्यापित है तो आप संयुक्त घोषणा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

4. सीपीपीएस व्यवस्था शुरू की गई

ईपीएफओ ने केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) शुरू कर दी है। इसके तहत अब पेंशन एनपीसीआई प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे किसी भी बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहले पेंशन भुगतान के लिए पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) को एक क्षेत्रीय कार्यालय से दूसरे क्षेत्रीय कार्यालय में ट्रांसफर करना पड़ता था, जिससे देरी होती थी। 

5. वेतन पर पेंशन की प्रक्रिया स्पष्ट हुई

जो कर्मचारी अपने अधिक वेतन पर पेंशन लेना चाहते हैं, उनके लिए EPFO ​​ने अब पूरी प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। अब सभी के लिए एक समान तरीका अपनाया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी का वेतन तय सीमा से अधिक है और वह इस पर पेंशन चाहता है तो वह अतिरिक्त अंशदान देकर यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। 

Latest Business News





Source link

2732320cookie-checkEPFO ने PF अकाउंट होल्डर के लिए किये ये 5 बड़े बदलाव, मेंबर हैं जानिए आपके लिए क्या है नया?
Artical

Comments are closed.

ऑफिस में रखें ये 5 चीजें, कम होंगे खर्च, बढ़ जाएगी आमदनी     |     ‘Let them arrest me’: Maharashtra minister defies his own govt; joins MNS protest in Thane | India News     |     Bihar Crime: Case Of Murder Of Five Members Of The Same Family On Suspicion Of Being A Witch Has Come To Light – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upmsp Class 10, 12 Scrutiny Results 2025 Out At Upmspedu.in; Compartment Exam On July 26 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tiger Terror In Uttarakhand More Human Lives Lost In Tiger Attacks Than Leopard Attacks – Amar Ujala Hindi News Live     |     पानीपत, हरियाणा के ध्यानार्थ : स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को पकड़ा     |     Shahdol Police Arrested The Accused Of Chain Snatching From An Old Woman – Madhya Pradesh News     |     Bihar Election: Chair Market Of Political Parties Set Up In Siwan News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishi Lohan Murder: काला रामराय गैंग से जुड़ा था ऋषि…विवाद के बाद बनाया था गिरोह; सबसे ज्यादा था यहां सक्रिय     |     HPTU: सेमेस्टर परीक्षाओं में 79 विद्यार्थियों पर नकल करने का आरोप, कमेटी करेगी जांच     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088