Epstein Files:दलाई लामा का जेफ्री एपस्टीन से कभी कोई संबंध नहीं, कार्यालय ने सभी दावों को बताया भ्रामक – Epstein Files Dalai Lama Had No Connection With Jeffrey Epstein His Office Calls All Claims Misleading
हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ के हवाले से तिब्बती आध्यात्मिक नेता एवं 14वें दलाई लामा का नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में धर्मशाला स्थित दलाई लामा कार्यालय ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बताया है।
कार्यालय की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दलाई लामा ने न तो कभी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात की है और न ही किसी व्यक्ति को उनकी ओर से एपस्टीन से मिलने या किसी प्रकार के संपर्क के लिए अधिकृत किया गया है। धार्मिक और आध्यात्मिक जगत में शांति, करुणा और अहिंसा के प्रतीक माने जाने वाले दलाई लामा का नाम इस प्रकार के विवादित और असंबंधित मामलों से जोड़ना न केवल गलत है, बल्कि उनकी छवि को धूमिल करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है।


Comments are closed.