Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mp News: Cm Dr. Yadav Said- Ladli Sisters Will Get Extra Money As Gift On Rakshabandhan - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले Rajasthan News Ranthambore Tiger Cubs Growing Up: Rising Threat For Villagers Details In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Corona in Haryana: इन जिलों में आए कोरोना के नए मामले, बढ़ रही मरीजों की संख्या, 51 मामले एक्टिव Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से RCB की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जीत के बाद कही दिल की बात कियारा को डिलीवरी से पहले आलिया से मिला खास तोहफा, नहीं रहा मॉम-टू-बी की खुशी का ठिकाना, दिखाई गिफ्ट की झलक 3 दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों को हुआ ₹2 लाख करोड़ का फायदा Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से

FD तोड़ बनाई फिल्म, रिलीज होते ही ओटीटी पर मचाई धूम, रोमांस-ड्रामा से भरपूर है ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’


Girls Will Be Girls

Image Source : INSTAGRAM
ओटीटी पर फिल्म ने रिलीज होते किया कब्जा

ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ पुशिंग बटन स्टूडियो के बैनर तले पहली फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ बनाई है जो रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। शुचि तलती द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है, जिसने रिलीज होते ही तीन दिनों में धूम मचा दी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को भारत के ही नहीं बल्कि देश भर के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सेलिब्रिटी कपल को फिल्म के लिए कितना बड़ा त्याग करना पड़ा है। पैसे के लिए ऋचा चड्ढा और अली फजल को अपनी एफडी तोड़नी पड़ी है।

ऋचा चड्ढा-अली फजल ने फिल्म के लिए तोड़ी FD

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में, अली फजल ने अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के बारे में बात की। इंटरव्यू में मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने कहा कि वे ऐसे देश से ताल्लुक रखते हैं जो अपने जुगाड़ और काम को अंजाम देने का तरीका निकालने के लिए जाना जाता है। एक्टर ने आगे कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो हमने यहां-वहां से पैसे मांगे और गर्ल्स विल बी गर्ल्स के लिए अपनी एफडी भी तोड़ दी।’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने किसी तरह इसे मैनेज किया। अब, फिल्म को अच्छा रिव्यू मिल रहा है और ओटीटी पर फिल्म को शानदार व्यूज मिल रहे हैं। इसलिए, क्रिएटर्स को फंड की चिंतित नहीं करना चाहिए। इस पर, ऋचा चड्ढा ने कहा कि अच्छा कंटेंट बनाने और उसे स्क्रीन पर लाना मुश्किल था पर नामुमकिन नहीं सब हो जाता है।

गर्ल्स विल बी गर्ल्स की कहानी

रोमांस-ड्रामा से भरपूर ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ एक इंडो-फ्रेंच कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा फिल्म है, जिसमें हिमालय की तलहटी में एक बोर्डिंग स्कूल दिखाया गया है। यह फिल्म कई तरह की पहेलियों से भरी हुई है। अगर आप 90 के दशक की कहानी को पसंद करते है तो ये फिल्म आपको उसी दौर में ले जाएगी क्योंकि ये उसी दौर के रोमांस पर बेस्ड है जब मोबाइल नहीं आए थे और मिस्ड कॉल से प्यार का इजहार किया जाता था। 2024 Sundance Film Festival में ये फिल्म दिखाई गई थी। ये कहानी है एक ऐसी लड़की की जो एक स्ट्रिक्ट बोर्डिंग स्कूल में जाती है, जिसे प्यार हो जाता है, लेकिन मां के डर से सब खत्म होने लगता है। पुशिंग बटन स्टूडियो, ब्लिंक डिजिटल, सिनेमा इनुटिल, क्रॉलिंग एंजेल फिल्म्स और डोल्से वीटा फिल्म्स ने ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का निर्माण किया है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए पुशिंग बटन स्टूडियोज अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा का प्रोडक्शन डेब्यू है।





Source link

2102380cookie-checkFD तोड़ बनाई फिल्म, रिलीज होते ही ओटीटी पर मचाई धूम, रोमांस-ड्रामा से भरपूर है ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’
Artical

Comments are closed.

Mp News: Cm Dr. Yadav Said- Ladli Sisters Will Get Extra Money As Gift On Rakshabandhan – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले     |     Rajasthan News Ranthambore Tiger Cubs Growing Up: Rising Threat For Villagers Details In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Corona in Haryana: इन जिलों में आए कोरोना के नए मामले, बढ़ रही मरीजों की संख्या, 51 मामले एक्टिव     |     Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से     |     RCB की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जीत के बाद कही दिल की बात     |     कियारा को डिलीवरी से पहले आलिया से मिला खास तोहफा, नहीं रहा मॉम-टू-बी की खुशी का ठिकाना, दिखाई गिफ्ट की झलक     |     3 दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों को हुआ ₹2 लाख करोड़ का फायदा     |     Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News     |     Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088