Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indian Railway Bihar Summer Special Train Announced Due To Passenger Rush With Halts At These Stations - Amar Ujala Hindi News Live UP: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी... युवक ने होटल में की दरिंदगी; विरोध पर किया ये घिनौना काम 16 Year Old Rape Victim Girl Gets Permission For Abortion - Damoh News Rajasthan: Truck-jeep Collision Kills Bride And Groom Along With 5 Others, Joy Turns To Tragedy In Seconds - Amar Ujala Hindi News Live Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी? AUS vs SA: WTC Final के दौरान कैसा रहेगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज, जानें यहां पहले ही हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में मारी एंट्री, फिर भी हाउसफुल-5 पर लटक रही फ्लॉप की तलवार, क्या काम नहीं आएगा नया पैंतरा? दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट की लिस्ट में भारत के ये 3 नाश्ते शामिल, शौक से खाते हैं देसी विदेशी लोग डिफेंस सेक्टर में अनिल अंबानी मचाएंगे तहलका, सालाना बनाएंगे 200,000 तोप के गोले, इस जर्मन कंपनी से मिलाया हाथ India has the right to protect its citizens: EU | India News

Fire Broke Out During Cooking In Madhepura Nine People Injured Cylinder Exploded While Trying To Extinguish It – Amar Ujala Hindi News Live


Fire broke out during cooking in Madhepura nine people injured cylinder exploded while trying to extinguish it

आग बुझाते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मधेपुरा में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया में गुरुवार दोपहर तीन बजे चूल्हे की चिंगारी से करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लग गई। वहीं, आग की वजह से एक घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे आग बुझा रहे नौ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें बिहारीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बताया गया कि कठोतिया वार्ड दो राम टोला में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की चार वाहन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

इस घटना में अरविंद राम, रंजीत राम, संजीत राम, अगरजीत राम, रविया देवी, विशुनदेव राम, धीरेन्द्र राम, वकील राम औक शामो राम का घर जल गया। बताया जा रहा है कि आग लगने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाया जा रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर फटने से अनिल कुमार, पप्पू ऋषि, मन्नू कुमार, दयानंद साह, मो. मुस्ताक, अमर कुमार, विपिन कुमार, उमेश राम, श्यामल राम आग की चपेट में आने से झुलस गया। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मो. मुस्ताक, मन्नू कुमार और श्यामल राम की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उसमें से श्यामल राम की हालत अधिक नाजुक बताई जा रहा है। भीषण अग्निकांड की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी अविनाश कुमार थानाध्यक्ष अमित रंजन मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस तथा और दमकल की व्यवस्था की।



Source link

1930080cookie-checkFire Broke Out During Cooking In Madhepura Nine People Injured Cylinder Exploded While Trying To Extinguish It – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Indian Railway Bihar Summer Special Train Announced Due To Passenger Rush With Halts At These Stations – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी… युवक ने होटल में की दरिंदगी; विरोध पर किया ये घिनौना काम     |     16 Year Old Rape Victim Girl Gets Permission For Abortion – Damoh News     |     Rajasthan: Truck-jeep Collision Kills Bride And Groom Along With 5 Others, Joy Turns To Tragedy In Seconds – Amar Ujala Hindi News Live     |     Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?     |     AUS vs SA: WTC Final के दौरान कैसा रहेगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज, जानें यहां     |     पहले ही हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में मारी एंट्री, फिर भी हाउसफुल-5 पर लटक रही फ्लॉप की तलवार, क्या काम नहीं आएगा नया पैंतरा?     |     दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट की लिस्ट में भारत के ये 3 नाश्ते शामिल, शौक से खाते हैं देसी विदेशी लोग     |     डिफेंस सेक्टर में अनिल अंबानी मचाएंगे तहलका, सालाना बनाएंगे 200,000 तोप के गोले, इस जर्मन कंपनी से मिलाया हाथ     |     India has the right to protect its citizens: EU | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088