Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंग्लैंड से जीत दर्ज करने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंचा भारत? यहां जानिए सभी टीमों का हाल Uttar Pradesh no longer 'lawless', has become 'best state': BJP MP Dinesh Sharma | India News Bihar Businessman Gopal Khemka Murdered Behest Of Gangsters Lodged In Beur Jail - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh Weather: सुबह तड़के से तेज बारिश, खुली नगर निगम की पोल, सड़क-घरों में पानी, बंबा कटा Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर फिर बाधित, उमटा के पास पहाड़ी से आया भारी मलबा, एक सप्ताह से बंद हिमनी-बलाण सड़क Jnu Hostel Allocation 2025: Merit-based Allotment Through Software; No Priority For Delhi Residents - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain Mahakal: After Mahakal Became A Lok, Offerings Increased Fourfold - Madhya Pradesh News Rajasthan Police Warns Against New Call Forwarding Scam: Stay Alert - Amar Ujala Hindi News Live MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी के पांच बड़े रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी होगा बेहद मुश्किल Melodious Monday: विदेशों तक बोलता है सुरों का डंका, सुपरस्टार सिंगर मुंबई में नहीं गांव में गुजारता है दिन

Firing At Wedding Of Sarpanch Son In Hoshiarpur Police Case Video Viral – Amar Ujala Hindi News Live


Firing at wedding of Sarpanch son in Hoshiarpur police case video viral

Firing
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन कल्चर को लेकर सख्ती दिखाते हुए करीब तीन साल पहले हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। पंजाब सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी भी की थी। गाइडलाइन में कहा गया है कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन सख्त वर्जित होगा। बावजूद अभी भी पंजाब में हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। समारोहों में जश्न मनाने के लिए फायरिंग किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा। 

Trending Videos

ताजा मामला होशियारपुर के गढ़दीवाला इलाके के गांव खुर्दां का है। गांव में एक शादी के दौरान डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाच रहे कुछ नौजवानों ने अपने हथियारों से सरेआम लगातार कई राउंड हवाई फायरिंग की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मामले में फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

दर्ज मामले के अनुसार गांव खुर्दां के सरपंच जसपाल सिंह के छोटे बेटे मनप्रीत सिंह की शादी में उसके परिजन और अन्य रिश्तेदार डीजे पर भंगड़ा डाल रहे थे। इसी दौरान गांव खुर्दां निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके साथ 3-4 अज्ञात नौजवानों ने हवाई फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व 3-4 अन्य नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

हथियार का लाइसेंस भी होगा रद्द- डीएसपी

इस संबंध में डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि मामले में गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल और गन भी जब्त की गई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों के असलहों के लाइसेंस भी रद्द किया जाएंगे। 

क्या है पंजाब सरकार की गाइडलाइन

  • गाइडलाइन के अनुसार हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त वर्जित होगा।
  • हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने भी वर्जित होंगे।
  • एफआईआर दर्ज की जाएगी और किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • हथियारों का जल्दबाजी या लापरवाह उपयोग या जश्न की फायरिंग में जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, एक दंडनीय अपराध होगा। क्योंकि उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



Source link

2406120cookie-checkFiring At Wedding Of Sarpanch Son In Hoshiarpur Police Case Video Viral – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

इंग्लैंड से जीत दर्ज करने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंचा भारत? यहां जानिए सभी टीमों का हाल     |     Uttar Pradesh no longer ‘lawless’, has become ‘best state’: BJP MP Dinesh Sharma | India News     |     Bihar Businessman Gopal Khemka Murdered Behest Of Gangsters Lodged In Beur Jail – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh Weather: सुबह तड़के से तेज बारिश, खुली नगर निगम की पोल, सड़क-घरों में पानी, बंबा कटा     |     Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर फिर बाधित, उमटा के पास पहाड़ी से आया भारी मलबा, एक सप्ताह से बंद हिमनी-बलाण सड़क     |     Jnu Hostel Allocation 2025: Merit-based Allotment Through Software; No Priority For Delhi Residents – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain Mahakal: After Mahakal Became A Lok, Offerings Increased Fourfold – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Police Warns Against New Call Forwarding Scam: Stay Alert – Amar Ujala Hindi News Live     |     MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी के पांच बड़े रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी होगा बेहद मुश्किल     |     Melodious Monday: विदेशों तक बोलता है सुरों का डंका, सुपरस्टार सिंगर मुंबई में नहीं गांव में गुजारता है दिन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088