Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj - Amar Ujala Hindi News Live Rahul Gandhi Statement Shortage Of Essential Fertilizers Dap Urea Government Not Taking Steps For Farmers - Amar Ujala Hindi News Live - Politics:राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले 18-month-old Boy Crushed To Death By Taxi While Playing In Seoni - Madhya Pradesh News Claim That 83600 People Have Risen Above The Poverty Line In Banswara - Banswara News Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित

First Bihar State Table Tennis Ranking Tournament Patna 2025 – Amar Ujala Hindi News Live


बिहार में खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 19 जून से 22 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना के इंडोर स्टेडियम में होगी।

Trending Videos

इस टूर्नामेंट में राज्य के 17 जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में अंडर 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के बॉयज व गर्ल्स सिंगल्स, तथा मेंस और वीमेंस सिंगल्स में मुकाबले होंगे।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता राज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष में चार स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट और एक स्टेट चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी। इन सभी में खिलाड़ियों को अंक दिए जाएंगे, और शीर्ष पांच खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल

इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मश्री शरद कमल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगे चलकर विशेष प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाएगा। शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सरकार और खेल प्राधिकरण द्वारा की गई है। जो जिले इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, वे हैं: अररिया, सहरसा, गया, दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, भोजपुर और पटना। 

अंत में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के खिलाड़ी हर खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें, और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार हर उस खेल को प्रोत्साहित कर रही है जिसमें मेडल की संभावना है।

 



Source link

2904970cookie-checkFirst Bihar State Table Tennis Ranking Tournament Patna 2025 – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rahul Gandhi Statement Shortage Of Essential Fertilizers Dap Urea Government Not Taking Steps For Farmers – Amar Ujala Hindi News Live – Politics:राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले     |     18-month-old Boy Crushed To Death By Taxi While Playing In Seoni – Madhya Pradesh News     |     Claim That 83600 People Have Risen Above The Poverty Line In Banswara – Banswara News     |     Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर     |     रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात     |     Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News     |     Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088