First Death Due To Cold In Haryana 25 Year Old Youth Died In Hisar – Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा By On Dec 11, 2024 {“_id”:”67597260206866e45606c77f”,”slug”:”first-death-due-to-cold-in-haryana-25-year-old-youth-died-in-hisar-2024-12-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हरियाणा में ठंड से पहली मौत: हिसार में 25 साल के युवक की गई जान, रात को रेहड़ी पर सोया सुबह तक थम गई सासें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यह भी पढ़ें iPad (2022) Price Drop: नए iPad लॉन्च होते ही Apple ने… May 10, 2024 मानसून में गरम मसाला खाने के फायदे | Health Benefits Of… Jul 13, 2023 रेहड़ी पर युवक का शव। – फोटो : अमर उजाला विस्तार हरियाणा में ठंड से पहली मौत का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार में कड़ाके की सर्दी के चलते शहर की योगिता कॉलोनी निवासी शिव कुमार की मौत हो गई। नई सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शरीर पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। जहां मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा होगा। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं जानकारी के अनुसार युवक नशे में था। वह रात के समय नई अनाज मंडी में टहल रहा था। नई मंडी के सब्जी विक्रेता बिंटू सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह एक रेहड़ी चालक उसके पास आया। रेहड़ी चालक ने कहा कि उसकी रेहडी पर एक युवक सोया हुआ है। जिसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया है। इसके बाद रेहड़ी पर देखा, तो युवक की सांसे थमी हुई थी। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रात को यहां शराब के नशे में टहल रहा था नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। आशंका है कि सर्दी से बचने के लिए उसके पास गर्म कपड़े नहीं थे। नशे में होने के चलते वह खुद का बचाव नहीं कर सका। अत्याधिक ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा। Source link Like0 Dislike0 20455300cookie-checkFirst Death Due To Cold In Haryana 25 Year Old Youth Died In Hisar – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.