
ताजमहल और यमुना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम ने यमुना नदी की निगरानी के लिए पांच सीसीटीवी (पीटीजेड) कैमरे लगवाए हैं। साथ ही गंदगी व प्रदूषण करना रोकने के लिए बल्केश्वर से ताजमहल तक 16 यमुना मित्र तैनात किए हैं।
यमुना नदी में लगातार प्रदूषण के बारे में हाईकोर्ट और एनजीटी में कई याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। इन पर सुनवाई भी चल रही है। कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सिंचाई विभाग को यमुना की सफाई के आदेश जारी किए थे। नगर निगम को कैमरे लगाकर निगरानी के आदेश भी दिए गए।

Comments are closed.