Five indoor plants for kids study room for better focus and concentration in studies पढ़ने वालों बच्चों के रूम में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, पढ़ाई में लगने लगेगा मन, लाइफस्टाइल
कई पेरेंट्स की शिकायत होती है कि उनके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिनमें फोकस की कमी होती है जिसकी वजह से वो पढ़ाई पर कंसंट्रेट नहीं कर पाते हैं। कई बार पढ़ाई में मन ना लगने की वजह, स्टडी रूम का एटमॉस्फेयर होता है। स्टडी रूम के वातावरण को कुछ इंडोर प्लांट्स की मदद से बच्चों की पढ़ाई के लिए अनुकूल बनाया जा सकता है। ये प्लांट्स ना सिर्फ स्ट्रेस लेवल को कम करते हैं बल्कि एयर प्यूरिफाई कर के एक खुशनुमा माहौल बनाएं रखते हैं। जिससे बच्चे का पढ़ाई में मन भी लगा रहता है। आप बच्चे के स्टडी टेबल या स्टडी रूम में इन्हें डेकोरेशन के लिए यूज कर सकते हैं।
कॉर्डलाइन फ्रुटिकोसा
कॉर्डलाइन फ्रुटिकोसा प्लांट को लकी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक इंडोर प्लांट है, जिसे बच्चों के स्टडी टेबल पर रखा जा सकता है। यह प्लांट एयर प्यूरीफायर की तरह वर्क करता है। जिस भी जगह पर यह पौधा लगाया जाता है, वहां की हवा में सुकून मिलता है, जिससे दिमाग शांत होता है और कंसंट्रेशन इंक्रीज होती है।
ऑर्किड प्लांट
ऑर्किड प्लांट को भी बच्चों के स्टडी रूम या स्टडी टेबल पर सजाया जा सकता है। ये कलरफुल प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। इस खूबसूरत पौधे को स्टडी रूम या स्टडी टेबल पर रखने से मूड अच्छा होता है,जिससे पढ़ाई में मन लगाना आसान हो जाता है।
पीस लिली प्लांट
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस प्लांट को लगाने से कितना सुकून मिल सकता है। जैसा इसका नाम है, ठीक वैसा ही इसका काम भी है। सफेद रंग के फूलों वाला यह पौधा जिस भी जगह पर लगाया जाता है, उस जगह के वातावरण को पूरी तरह से शुद्ध कर देता है। लिली परिवार के इस पौधे की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। इससे हवा शुद्ध होती है और मन शांत होता है। बच्चों के स्टडी रूम में यह पौधा लगाने से बच्चों का दिमाग भी शांत होता है और वो अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस कर पाते हैं।
बैम्बू प्लांट
बैम्बू प्लांट एनवायरनमेंट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये प्लांट एयर प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। इस पौधे से निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी मन को शांत करती है। बच्चों के स्टडी रूम में या स्टडी टेबल पर इस प्लांट को काफी फायदेमंद होता है। वास्तु के हिसाब से भी ये पौधा घर के काफी शुभ माना जाता है।
चमेली का पौधा
चमेली के पौधे से निकलने वाली भीनी-भीनी खुशबू मन को सुकून पहुंचाती है और इससे स्ट्रेस खत्म होता है। बच्चों के स्टडी रूम या स्टडी टेबल पर इस पौधे को रखने से बच्चे अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाते हैं। साथ ही घर में एक पॉजिटिविटी का माहौल बना रहता है। आप घर की बालकनी में भी इस फूल को डेकोरेट कर सकते हैं।

Comments are closed.