Flood Alert In Lakhimpur Kheri Appeal To Vacate The Village By Making Announcement – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Sep 13, 2024 यह भी पढ़ें दुबई में भव्य हिंदू मंदिर तैयार Aug 12, 2022 Gold Rate Today : जबरदस्त तेजी से सातवें आसमान पर सोने का… Feb 5, 2025 {“_id”:”66e432729cf39e3a49081ba6″,”slug”:”flood-alert-in-lakhimpur-kheri-appeal-to-vacate-the-village-by-making-announcement-2024-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखीमपुर खीरी में बाढ़ के हालात: मुनादी कराकर गांव खाली करने की अपील, पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 06:09 PM IST लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश से एक बार फिर शारदा नदी उफना गई है। पलिया क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पलिया भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी – फोटो : अमर उजाला Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं विस्तार लखीमपुर खीरी जिले में बारिश और बनबसा बैराज से शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से एक बार फिर पलिया क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि गांवों में शाम तक पानी तो नहीं आया, लेकिन देर रात तक पानी आने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से सूचना प्रसारित कराकर ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। वहीं बाढ़ का पानी बहने से पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बनबसा बैराज से बृहस्पतिवार रात नौ बजे 90 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में पास किया गया। यह आंकड़ा रात 12 बजे तक एक लाख और सुबह सात बजे डेढ़ लाख क्यूसेक हो गया। शुक्रवार दोपहर तक चार लाख 19 हजार क्यूसेक पानी पास किया जा चुका था। यह पानी देर रात तक शारदा नदी में आने की बात कही गई है। इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी सड़क पर बहने लगा। प्रशासन ने इस मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते शारदा पुल और अतरिया क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। हालांकि अतरिया क्रॉसिंग से नाव के जरिये लोगों का आवागमन शारदा पुल तक जारी रहा। Source link Like0 Dislike0 15046400cookie-checkFlood Alert In Lakhimpur Kheri Appeal To Vacate The Village By Making Announcement – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.