Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Election Commission Started Work Of Intensive Review Of Voter List In Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: नाबालिग को अगवा कर पीटा, पेशाब पिलाई और थूक चटाया, वीडियो भी बनाया…जांच में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Cloudburst Near Silai Band In Uttarkashi After Heavy Rainfall Many Workers Missing - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: प्रतिबंधित चायनीज मांझे के 1100 से ज्यादा रोल पकड़े गए Bhopal: भोपाल में सांची नारियल पानी का प्रयोग हुआ फेल, 2 हजार से ज्यादा बोतलें हुई एक्सपायरी, खत्म होगा अनुबंध Navy Personnel Vishal Yadav Arrested For Espionage Was In Contact With Pakistani Woman Handler And Two Others - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Crime: युवक ने सरपंच के घर पर लगाया फंदा... हाथ पर टैटू, अभी तक नहीं हुई पहचान साउथ की वो सुपरहिट फिल्म जिसके लिए कैलाश खेर ने गाया था गाना, लेकिन इस बात से थे अनजान Tagore's 'heart' fetches Rs 1 cr & letters Rs 5.9 cr | India News Disclosure Of Cattle Smuggling In Muzaffarpur, 23 Smugglers Arrested, More Than 110 Cattle Freed - Amar Ujala Hindi News Live

Former Bjp Mla Anil Jha Joins Aam Aadmi Party – Amar Ujala Hindi News Live


Former BJP MLA Anil Jha joins Aam Aadmi Party

आप में शामिल पूर्व विधायक अनिल झा
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


भाजपा से किराड़ी के दो बार विधायक रहे अनिल झा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली से तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर और पूर्वी दिल्ली में स्थायी समिति के अध्यक्ष और नेता सदन रह चुके बीबी त्यागी आप में शमिल हो चुके हैं। 

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनिल झा ने पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत काम किया। उनके आने से केवल किराड़ी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में 1750 अनाधिकृत कॉलोनियां हैं। करीब साढ़े सोलह सौ कॉलोनियों में पीने का पानी पहुंचा दिया है। करीब सौ में वन विभाग व एएसआई के कारण काम नहीं हो सकता है। दस साल में इन कॉलोनियों के अंदर दस हजार किलोमीटर की सड़कें और गलियां बनवाई हैं। 

वहीं, अनिल झा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में काम किया। स्कूलों में अच्छी शिक्षा, साफ-सुथरा भोजन, मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा सहित अन्य की सुविधा मिल रही है। यही सामाजिक न्याय है। हमने देखा कि अगर कोई सामाजिक न्याय के नारे को पुख्ता कर रहा है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। 

केजरीवाल ने किया दिल्ली का विकास 

विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के अंदर अगर पूर्वांचल के लिए किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। यूपी, बिहार से जब कोई व्यक्ति दिल्ली में काम और पढ़ाई के लिए आता है तो अनाधिकृत कॉलोनियों के अंदर रहता है। आज से दस साल पहले वो सारी अनाधिकृत कॉलोनियां में समस्या थी। सड़कें नहीं होती थीं। पानी, सीवर और लाइट की व्यवस्था नहीं होती थी। लोग घुटने भर के कीचड़ में रहते थे। सिर्फ दस साल के अंदर दिल्ली के वो सारे इलाके, जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जितनी भी अनाधिकृत कॉलोनियां हैं, वहां पर आज आपको शानदार सड़कें मिलेंगी। 



Source link

1904770cookie-checkFormer Bjp Mla Anil Jha Joins Aam Aadmi Party – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Election Commission Started Work Of Intensive Review Of Voter List In Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: नाबालिग को अगवा कर पीटा, पेशाब पिलाई और थूक चटाया, वीडियो भी बनाया…जांच में जुटी पुलिस     |     Uttarakhand Weather Cloudburst Near Silai Band In Uttarkashi After Heavy Rainfall Many Workers Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: प्रतिबंधित चायनीज मांझे के 1100 से ज्यादा रोल पकड़े गए     |     Bhopal: भोपाल में सांची नारियल पानी का प्रयोग हुआ फेल, 2 हजार से ज्यादा बोतलें हुई एक्सपायरी, खत्म होगा अनुबंध     |     Navy Personnel Vishal Yadav Arrested For Espionage Was In Contact With Pakistani Woman Handler And Two Others – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Crime: युवक ने सरपंच के घर पर लगाया फंदा… हाथ पर टैटू, अभी तक नहीं हुई पहचान     |     साउथ की वो सुपरहिट फिल्म जिसके लिए कैलाश खेर ने गाया था गाना, लेकिन इस बात से थे अनजान     |     Tagore’s ‘heart’ fetches Rs 1 cr & letters Rs 5.9 cr | India News     |     Disclosure Of Cattle Smuggling In Muzaffarpur, 23 Smugglers Arrested, More Than 110 Cattle Freed – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088