Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Former Chief Minister Ashok Gehlot’s Chadar Presented At Gareeb Nawaz’s Dargah – Amar Ujala Hindi News Live


Former Chief Minister Ashok Gehlot's chadar presented at Gareeb Nawaz's dargah

दरगाह शरीफ में पेश हुई चादर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अजमेर सर्किट हाउस से डॉ खानू खान बुधवाली सैकड़ों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत की चादर लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए। इसके बाद बुलंद दरवाजे पर डॉ खानू खान बुधवाली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश पढ़कर सुनाया।

Trending Videos

दरगाह के खादिम वाहिद हुसैन अंगारा ने डॉ खानू खान बुधवाली और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं को जियारत कराकर उनकी दस्तार बंदी की। चादर पेश करने के दौरान डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, फखरे मोईन, पार्षद नोरत गुर्जर शामिल हुए। गौरतलब है कि एक दिन पहले एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से ख्वाजा साहब की दरगाह में पेश की चादर में भी पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ शामिल हुए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि मैं ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती संजरी रहमतुल्लाह अलैय के 813वें उर्स पर खिराजे अकीदत पेश करते हुए तहेदिल से आप सभी को मुबारकबाद देता हूँ। हिंदुस्तान की सरजमी को हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेय जैसे औलियाओं ने हमें खुदाई खिदमत और रूहानी तालीमात से फैजयाब किया है। गरीब नवाज ने हमेशा समाज के कमजोर, गरीब, बेसहारा और मजलूमों की खिदमत करने के साथ आपसी भाईचारा मजबूत करने और मोहब्बत कायम रखने पर जोर दिया।

मौजूदा वक्त में जब मजहब के नाम पर समाज को कमजोर करने वाली ताकतों द्वारा नाकाम कोशिशें की जा रही है, तब गरीब नवाज का कौमी यकजहती का पैगाम और भी ज्यादा मौजू हो जाता है। ख्वाजा गरीब नवाज जैसी अजीमुश्शान हस्ती के आस्ताने पर न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनिया के दिगर मुल्कों के सभी कौम और मिल्लत के जायरीन अपनी मन्नत लेकर हाजिर होते हैं और फैज हासिल करते हैं।

मुझे उम्मीद है, इस उर्स के मौके पर आने वाले तमाम जायरीन उनकी रूहानी तालीमात से अगन, चैन, खुशहाली और भाईचारे का पैगाम दूर-दूर तक फैलाएंगे। मैं इस मुबारक मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने पर तमाम जायरीन की खुशहाली, तरक्की और उर्स की कामयाबी की दुआ करता हूं।



Source link

2201970cookie-checkFormer Chief Minister Ashok Gehlot’s Chadar Presented At Gareeb Nawaz’s Dargah – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Mohan Cabinet Meeting : मंगलवार को पचमढ़ी में मोहन कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते है कई अहम फैसले     |     Robotic Knee Replacement: A Game-Changer for Pain-Free Mobility     |     MAAC Leads India’s Creative AI Revolution with Mega Student Training Drive     |     India Welcomes Lychee Season with Farm-Fresh Deliveries Across the Country     |     Bihar: Ncw Gave Instructions To Bihar Police In Case Of Death Of Muzaffarpur Girl: Rahul Gandhi Also Reacted – Amar Ujala Hindi News Live     |     JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक; परिवार में खुशी     |     Mp News: Cabinet Meeting In Pachmarhi Tomorrow, Cm Will Inaugurate And Lay The Foundation Stone Of Development – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Veiled Women Steal Jewellery Worth 1.5 Lakh, Caught On Cctv – Jodhpur News     |     Himachal Tourism: जून में सैलानियों से गुलजार रहेगा हिमाचल,वीकेंड पर रही 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी     |     आईपीएल फाइनल से पहले ही इस खिलाड़ी ने भी कहा अलविदा, इंटरनेशनल क्रिकेट से ​लिया रिटायरमेंट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088