Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Strict Stand On Love Jihad In Bhopal: Minister Sarang Said- Action Will Be Taken That Will Shake The Criminals - Amar Ujala Hindi News Live - भोपाल में लव जिहाद पर सख्त रुख:मंत्री सारंग बोले Rajasthan Weather Change In Weather In Bhilwara And Shahpura Relief From Heat Due To Rain And Hail - Bhilwara News Himachal News: एम्स बिलासपुर में न्यूक्लियर मेडिसिन की सेवाएं शुरू, अब हो रहे पैट स्कैन Pakistan PM, president pledge 'befitting response' to any act of aggression amid rising tensions with India after Pahalgama attack रोहित शर्मा के बल्ले की गूंजी दहाड़, ऐसा कीर्तिमान बनाया; जो मुंबई इंडियंस के लिए कोई ना बना सका पानी पर घमासान, नंगल डैम पर धरने पर बैठे पंजाब के शिक्षा मंत्री Bihar: 25 मई को बिक्रमगंज में आएंगे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला UP: हिंडन एयरपोर्ट से भरी गई पटना और काशी की उड़ान, 20 मिनट देरी से रवाना हुई फ्लाइट; 338 यात्री थे सवार Haridwar Municipal Corporation Land Scam Four Suspended Including In-charge Assistant Municipal Commissioner - Amar Ujala Hindi News Live Mp: “summer Sports Training Camp-2025” Launched, Minister Sarang Said- Sports Talents Will Get A New Platform - Amar Ujala Hindi News Live - Mp:“ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” का शुभारंभ, मंत्...

FY2023-24 में EPFO के नए मेंबर्स की घटी तादाद, जानें कितनों ने की नई नौकरी ज्वाइन


ईपीएफओ ने 2022-23 में कुल 1,14,98,453 नए सदस्य जोड़े थे।- India TV Paisa

Photo:FILE ईपीएफओ ने 2022-23 में कुल 1,14,98,453 नए सदस्य जोड़े थे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए मेंबर्स की कुल संख्या बीते वित्त वर्ष (FY2023-24) में चार प्रतिशत घटकर 1.09 करोड़ रही है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई है। भाषा की खबर के मुताबिक, ईपीएफओ की ‘भारत में पेरोल रिपोर्टिंग: एक रोजगार परिप्रेक्ष्य-जनवरी से अप्रैल, 2024’ रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ ने 2022-23 में कुल 1,14,98,453 नए सदस्य जोड़े थे। यह संख्या 2023-24 में घटकर 1,09,93,119 रह गई है।

कोरोना का रहा था असर

खबर के मुताबिक, महामारी के कारण ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की कुल संख्या में 2020-21 में गिरावट आई थी और यह 85,48,898 रही थी। इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2019-20 में ईपीएफओ से 1,10,40,683 नए सदस्य जुड़े थे। वित्त वर्ष 2021-22 में ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या 1,08,65,063 रही थी। देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और राज्यों ने 2020 और 2021 में लॉकडाउन लगाया था, जिससे आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगार भी प्रभावित हुआ था।

2023-24 तक पूर्व-कोविड स्तर तक नहीं पहुंचे

आंकड़ों से पता चलता है कि 2023-24 तक पिछले पांच वित्तीय वर्षों में, ईएफपीओ द्वारा जोड़े गए कुल नए सदस्य 2018-19 के पूर्व-कोविड स्तर तक नहीं पहुंचे थे। 2018-19 में ईपीएफओ से कुल 1,39,44,349 नए सदस्य जुड़े थे। अप्रैल, 2018 से मंत्रालय सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को कवर करते हुए संगठित क्षेत्र के रोजगार संबंधी आंकड़े जारी कर रहा है। इसमें तीन प्रमुख योजनाओं कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ने वाले सदस्यों की जानकारी ली जाती है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सदस्यों की सकल वृद्धि भी 2022-23 के 1,67,73,023 से घटकर 2023-24 में 1,67,60,672 रह गई है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, एनपीएस के तहत नए सदस्यों की संख्या 2022-23 के 8,24,735 से बढ़कर 2023-24 में 9,37,020 हो गई।

Latest Business News





Source link

1109290cookie-checkFY2023-24 में EPFO के नए मेंबर्स की घटी तादाद, जानें कितनों ने की नई नौकरी ज्वाइन
Artical

Comments are closed.

Strict Stand On Love Jihad In Bhopal: Minister Sarang Said- Action Will Be Taken That Will Shake The Criminals – Amar Ujala Hindi News Live – भोपाल में लव जिहाद पर सख्त रुख:मंत्री सारंग बोले     |     Rajasthan Weather Change In Weather In Bhilwara And Shahpura Relief From Heat Due To Rain And Hail – Bhilwara News     |     Himachal News: एम्स बिलासपुर में न्यूक्लियर मेडिसिन की सेवाएं शुरू, अब हो रहे पैट स्कैन     |     Pakistan PM, president pledge 'befitting response' to any act of aggression amid rising tensions with India after Pahalgama attack     |     रोहित शर्मा के बल्ले की गूंजी दहाड़, ऐसा कीर्तिमान बनाया; जो मुंबई इंडियंस के लिए कोई ना बना सका     |     पानी पर घमासान, नंगल डैम पर धरने पर बैठे पंजाब के शिक्षा मंत्री     |     Bihar: 25 मई को बिक्रमगंज में आएंगे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला     |     UP: हिंडन एयरपोर्ट से भरी गई पटना और काशी की उड़ान, 20 मिनट देरी से रवाना हुई फ्लाइट; 338 यात्री थे सवार     |     Haridwar Municipal Corporation Land Scam Four Suspended Including In-charge Assistant Municipal Commissioner – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp: “summer Sports Training Camp-2025” Launched, Minister Sarang Said- Sports Talents Will Get A New Platform – Amar Ujala Hindi News Live – Mp:“ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर–2025” का शुभारंभ, मंत्री सारंग बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088