Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Weather: Alert Of Rain And Thunderstorm In These Districts Including Rohtas, Heat In Patna Temperature - Amar Ujala Hindi News Live UP: गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी अभियंता को प्रमोशन देने की तैयारी, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप Uttarakhand Accident News: Bus Overturned Near Dharasu Nalupani On Gangotri Highway - Amar Ujala Hindi News Live When The Bus Turned Around, There Was A Scream Goods Scattered In The Field, Blood-stained Manger - Madhya Pradesh News Chittorgarh News: चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में बरसों बाद दिखा भालू, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये, शिक्षा विभाग का आदेश जारी Medkart Introduces India's First Room-Temperature Stable Nicorandil Tablets, Enhancing Accessibility to Cardiac Care झज्जर पहुंचा सेना के जवान सोनू यादव का शव: सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, छोटे भाई मोनू ने दी मुखाग्नि Now Shopping Malls Will Be Built In The Multi-storey Buildings Of Old Bus Stands In Himachal - Amar Ujala Hindi News Live विराट कोहली 67 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में रच देंगे इतिहास, अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया ये काम

ganesh chaturthi shri ganesh chalisa lyrics गणेश चतुर्थी पर करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल…, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़


बुद्धि, शुभता व सिद्धि के दाता भगवान गणेश का 10 दिवसीय उत्सव का आरंभ भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी शनिवार यानी 7 सितंबर से हो गया है। भगवान गणपति की उपासना से हर काम सिद्ध होते हैं और ऐश्वर्य की प्राप्ति, जीवन के विघ्न बाधा को दूर कर मनोकामना पूर्ण होती है।  श्री गणेश चतुर्थी पर विशेष संयोग बन रहा है। चित्रा और स्वाति नक्षत्र के युग्म संयोग और ब्रह्म योग में पूजन आरंभ होगा और भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी यानी अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को शतभिषा नक्षत्र में संपन्न होगा। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाता है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी के पावन दिन श्री गणेश चालीसा का पाठ जरूर करें। श्री गणेश चाालीसा का पाठ करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान गणेश की कृपा से धन- संपदा में वृद्धि होती है। आगे पढ़ें श्री गणेश चालीसा…

श्री गणेश चालीसा

जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल।

विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल॥

जय जय जय गणपति राजू। मंगल भरण करण शुभ काजू॥

जय गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्धि विधाता॥

वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥

राजित मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥

पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगंधित फूलं॥

सुंदर पीतांबप तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥

धनि शिवसुवन षडानन भ्राता। गौरी ललन विश्व-विधाता॥

ऋद्धि सिद्धि तव चंवर डुलावे। मूषक वाहन सोहत द्वारे॥

कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी। अति शुचि पावन मंगल कारी॥

एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥

भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरि द्विज रूपा।

अतिथि जानि कै गौरी सुखारी। बहु विधि सेवा करी तुम्हारी॥

अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥

मिलहि पुत्र तुहि बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण यहि काला॥

गणनायक गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम रूप भगवाना॥

अस कहि अन्तर्धान रूप ह्वै। पलना पर बालक स्वरूप ह्वै॥

बनि शिशु रुदन जबहि तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥

सकल मगन सुख मंगल गावहिं। नभ ते सुरन सुमन वर्षावहिं॥

शम्भु उमा बहुदान लुटावहिं। सुर मुनि जन सुत देखन आवहिं॥

लखि अति आनन्द मंगल साजा। देखन भी आए शनि राजा॥

निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं। बालक देखन चाहत नाहीं॥

गिरजा कछु मन भेद बढ़ायो। उत्सव मोर न शनि तुहि भायो॥

कहन लगे शनि मन सकुचाई। का करिहौ शिशु मोहि दिखाई॥

नहिं विश्वास उमा कर भयऊ। शनि सों बालक देखन कह्यऊ॥

पड़तहिं शनि दृग कोण प्रकाशा। बालक शिर उड़ि गयो आकाशा॥

गिरजा गिरीं विकल ह्वै धरणी। सो दुख दशा गयो नहिं वरणी॥

हाहाकार मच्यो कैलाशा। शनि कीन्ह्यों लखि सुत को नाशा॥

तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधाए। काटि चक्र सो गज शिर लाए॥

बालक के धड़ ऊपर धारयो। प्राण मन्त्र पढ़ शंकर डारयो॥

नाम गणेश शंभु तब कीन्हे। प्रथम पूज्य बुद्धि निधि वर दीन्हे॥

बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा। पृथ्वी की प्रदक्षिणा लीन्हा॥

चले षडानन भरमि भुलाई। रची बैठ तुम बुद्धि उपाई॥

चरण मातु-पितु के धर लीन्हें। तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥

धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे। नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥

तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई। शेष सहस मुख सकै न गाई॥

मैं मति हीन मलीन दुखारी। करहुँ कौन बिधि विनय तुम्हारी॥

भजत रामसुन्दर प्रभुदासा। लख प्रयाग ककरा दुर्वासा॥

अब प्रभु दया दीन पर कीजै। अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै॥

 दोहा

 श्री गणेश यह चालीसा पाठ करें धर ध्यान।

नित नव मंगल गृह बसै लहे जगत सन्मान॥

सम्वत् अपन सहस्र दश ऋषि पंचमी दिनेश।

पूरण चालीसा भयो मंगल मूर्ति गणेश॥



Source link

1465610cookie-checkganesh chaturthi shri ganesh chalisa lyrics गणेश चतुर्थी पर करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल…, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Bihar Weather: Alert Of Rain And Thunderstorm In These Districts Including Rohtas, Heat In Patna Temperature – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी अभियंता को प्रमोशन देने की तैयारी, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप     |     Uttarakhand Accident News: Bus Overturned Near Dharasu Nalupani On Gangotri Highway – Amar Ujala Hindi News Live     |     When The Bus Turned Around, There Was A Scream Goods Scattered In The Field, Blood-stained Manger – Madhya Pradesh News     |     Chittorgarh News: चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में बरसों बाद दिखा भालू, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन     |     विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये, शिक्षा विभाग का आदेश जारी     |     Medkart Introduces India’s First Room-Temperature Stable Nicorandil Tablets, Enhancing Accessibility to Cardiac Care     |     झज्जर पहुंचा सेना के जवान सोनू यादव का शव: सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, छोटे भाई मोनू ने दी मुखाग्नि     |     Now Shopping Malls Will Be Built In The Multi-storey Buildings Of Old Bus Stands In Himachal – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली 67 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में रच देंगे इतिहास, अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया ये काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088