Ganesh ji Puja Vidhi How to worship Ganpati Bappa at home on Ganesh Chaturthi know easy method Ganesh ji Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की घर पर कैसे करें पूजा, जानें आसान विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Ganesh Chaturthi Puja Vidhi 2024: गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीगणेश के जन्म उत्सव के रूप में सेलिब्रेट होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। गणेशोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। भक्त गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को धूमधाम से लाते हैं और घर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाने वाले हैं तो जानें पूजा की आसान विधि-
घर पर इस आसान विधि से करें गणेश पूजन-
1. भक्तों को सबसे पहले स्नान आदि निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।
2. भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने से पहले पूजा घर की अच्छी से सफाई करें।
3. गंगा जल का छिड़काव करने के बाद गणेश जी की मूर्ति विराजित करें।
4. गणपति बप्पा के माथे पर पीले चंदन से तिलक करें।
5. भगवान गणेश की मूर्ति के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं।
6. पानी से भरा कलश गणेश जी की प्रतिमा के सामने रखें।
7. कलश में आप नारियल पानी भर सकते हैं और इससे बप्पा को अर्पित कर सकते हैं।
8. गणेश जी की प्रतिमा के पीले फूल की माला पहनाएं।
9. भक्त गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। आप दूर्वा अपनी श्रद्धानुसार 3, 5, 7, 9, 11 या 21 अर्पित कर सकते हैं।
10. गणपति बप्पा को मीठे पान का भोग लगाएं। इसमें सुपारी, इलायची और लौंग को भी शामिल करें।
11. गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
12. भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
13. गणेश जी की कृपा पाने के लिए गणेश स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं।
14. अभी विधान करने के बाद गणेश जी की आरती करें।
गणेश जी का मंत्र- गं गणपतये नमो नम:। श्री सिध्धीविनायक नमो नम:।।

Comments are closed.