Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना, 65 साल बाद भी दिलों पर कर रहा राज, बनाने में लगे थे लाखों रुपये! Caste Census: Tejashwi Yadav Wrote A Letter To Pm Narendra Modi: Demand For Reservation In Private Sector - Amar Ujala Hindi News Live Balrampur News: साले की शादी में ससुराल आए युवक की हत्या... गांव के बाहर खेत में मिली लाश, हिरासत में पांच लोग Morning news wrap: 6 killed in Goa temple stampede, Pakistan violates LoC ceasefire for 9th day, and more | India News Uttarakhand Government Will Prepare A Single Window System For Permission For Mountaineering And Trekking - Amar Ujala Hindi News Live Satna News: Criminal Achu Gautam Shot In Police Encounter - Madhya Pradesh News Covering The Navel Ensures Safety: Controversial Remark By Pandit Pradeep Mishra During Religious Discourse - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जिलों में बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे; दिन का तापमान 11 डिग्री तक गिरा Bill To Stop Pension And Allowances Of Disqualified Mlas Sent To The President, Know The Whole Matter - Amar Ujala Hindi News Live RCB की टीम आज जीती तो बन जाएगा नया इतिहास, IPL में अब तक CSK के खिलाफ कभी नहीं किया ऐसा कमाल

Gautam Adani की दौलत में जबरदस्त गिरावट, 1 ही दिन में 20% नेटवर्थ हुई स्वाहा, अमीरों की लिस्ट में आ गए काफी नीचे


गौतम अडानी नेटवर्थ- India TV Paisa

Photo:FILE गौतम अडानी नेटवर्थ

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रुप पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गये आरोपों के बाद से गौतम अडानी को लगातार नुकसान हो रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर करीब 28% तक टूट चुके हैं। गुरुवार के बाद आज शुक्रवार को भी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है। इसका सीधा असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी हुआ है। उनकी नेटवर्थ 20% से अधिक गिर गई है। ऐसे में उनसे अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा भी छिन गया है।

1,25,045 करोड़ रुपये का नुकसान

फोर्ब्स रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ में अमेरिका में लगे आरोपों के चलते 21.21% की गिरावट आ चुकी है। फोर्ब्स रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के डेटा के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक नेटवर्थ 14.8 अरब डॉलर (1,25,045 करोड़ रुपये) गिर चुकी थी। इससे गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 55 अरब डॉलर ही रह गई है। नेटवर्थ में इस गिरावट से गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काफी नीचे आ गये हैं। वे इस लिस्ट में 27 वें स्थान पर आ गये हैं। पहले वे इस लिस्ट में 18वें स्थान पर थे।

अब मुकेश अंबानी हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

गौतम अडानी पहले भारत के सबसे अमीर व्यक्ति थे। यह दर्जा अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास वापस आ गया है। मुकेश अंबानी इस समय 97.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

गौतम अडानी पर क्या लगे हैं आरोप

उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है। हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Latest Business News





Source link

1930880cookie-checkGautam Adani की दौलत में जबरदस्त गिरावट, 1 ही दिन में 20% नेटवर्थ हुई स्वाहा, अमीरों की लिस्ट में आ गए काफी नीचे
Artical

Comments are closed.

बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना, 65 साल बाद भी दिलों पर कर रहा राज, बनाने में लगे थे लाखों रुपये!     |     Caste Census: Tejashwi Yadav Wrote A Letter To Pm Narendra Modi: Demand For Reservation In Private Sector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Balrampur News: साले की शादी में ससुराल आए युवक की हत्या… गांव के बाहर खेत में मिली लाश, हिरासत में पांच लोग     |     Morning news wrap: 6 killed in Goa temple stampede, Pakistan violates LoC ceasefire for 9th day, and more | India News     |     Uttarakhand Government Will Prepare A Single Window System For Permission For Mountaineering And Trekking – Amar Ujala Hindi News Live     |     Satna News: Criminal Achu Gautam Shot In Police Encounter – Madhya Pradesh News     |     Covering The Navel Ensures Safety: Controversial Remark By Pandit Pradeep Mishra During Religious Discourse – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जिलों में बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे; दिन का तापमान 11 डिग्री तक गिरा     |     Bill To Stop Pension And Allowances Of Disqualified Mlas Sent To The President, Know The Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB की टीम आज जीती तो बन जाएगा नया इतिहास, IPL में अब तक CSK के खिलाफ कभी नहीं किया ऐसा कमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088