Global Geeta Path Held In Kurukshetra 1.5 Crore People From India And Abroad Will Join – Amar Ujala Hindi News Live

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
– फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
गीता जयंत पर बुधवार को दुनिया भर में गीता के श्लोक गूंजेंगे। सुबह 11 बजे थीम पार्क में एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया जाएगा। इसमें पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्थ और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया जाएगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ – साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग एक करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन मोड में जुड़ेंगे। जिसके साथ ही नया रिकॉर्ड भी बनेगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया की मंत्री पिंडी हजारा चत्रा मुख्य तौर पर इस दौरान मौजूद रहेंगे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वैश्विक गीता पाठ में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्यार्थी भी मौके पर जुड़ेंगे। इसके लिए प्रशासन और जीओ गीता संस्थान की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वैश्विक गीता पाठ के जरिये पूरे विश्व के नागरिकों से आह्वान किया जाएगा कि एक मिनट एक साथ गीता पाठ के साथ जुड़े ताकि पूरे विश्व में शांति और सौहार्द की भावना और सद्भावना बन सके।

Comments are closed.